Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

15 जून को कैंची धाम में लगेगा खास भोग, श्रद्धालुओं को बांटे जाएंगे मालपुए

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को होने वाले स्थापना दिवस समारोह की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं. मंदिर प्रबंधन समिति और जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. बाबा नीम करौली महाराज के प्रसिद्ध मालपुए के प्रसाद का विशेष आयोजन किया जा रहा है. मथुरा से आए कारीगर लगभग 2.5 से 3 लाख श्रद्धालुओं के लिए मालपुए तैयार कर रहे हैं.

इस आयोजन से पहले मंदिर समिति ने बताया है कि 16 जून की सुबह ठीक 6:05 बजे बाबा को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा. जिसके बाद श्रद्धालुओं को मालपुए का प्रसाद बांटा जाएगा. शुक्रवार शाम से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. नीम करौली धाम के पास भवाली शहर के सभी होटल, रिसॉर्ट और होम स्टे पूरी तरह बुक हो चुके हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, शनिवार शाम से ही मंदिर परिसर के बाहर लाइनें लगनी शुरू हो जाएंगी.

कैंची धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद

कैंची धाम मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि दर्शन और प्रसाद वितरण को सुचारु बनाने के लिए रस्सियों के माध्यम से कतारबद्ध व्यवस्था की गई है. भारी भीड़ के बावजूद किसी तरह की अनहोनी घटना न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं. लोगों के बीच धक्का-मुक्की न हो इसके लिए भी बैरिकेडिंग की गई है.

मंदिर के आस-पास जीरो जोन

सुरक्षा के लिहाज से फॉरेस्ट चौकी से पनिराम ढाबे तक के क्षेत्र को जीरो जोन बनाया गया है ताकि इस क्षेत्र में किसी भी तरह की गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा. कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि इस क्षेत्र में तीन PAC कंपनियां और 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. सभी ट्रैफिक व्यवस्थाएं शनिवार शाम से लागू कर दी जाएंगी और यह 15 जून की रात तक प्रभावी रहेंगी. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पुलिस और मंदिर समिति का सहयोग करें ताकि मेला शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.