Logo
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
Header Ad

1 मिनट में फलों का जूस बना देगी ये 500 की मशीन, ऑफिस-ट्रैवल कहीं भी ले जाएं साथ

होली के बाद उत्तर भारत में बेतहाशा गर्मी पड़ना शुरू हो जाएगी. गर्मियों के मौसम में ज्यादा कुछ खाने का मन भी नहीं करता है. सिर्फ पानी या जूस ज्यादा पीने का ज्यादा मन होता है. अगर आप भी इस गर्मी जूस को रेगुलर डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो यहां आपके लिए एक सस्ती और पोर्टेबल मशीन लेकर आए हैं. जिसे कैरी करना और खरीदना दोनों आसान हैं.

गर्मी में बार-बार बाहर जूस पीने पर बहुत सारे पैसे खर्च हो जाते हैं. इसलिए अपने घर में ही जूस की मशीन ले आना अच्छा ऑप्शन है. बहुत से लोगों के पास इसके लिए बजट नहीं होता है. इसलिए ऐसे लोगों के लिए सिर्फ 500 रुपये का पोर्टेबल जूस मशीन बता रहे हैं. यह पोर्टेबल जूसर अमेजॉन पर उपलब्ध है, जो जेनेरिक ब्रांड है. इसे शॉपिंग वेबसाइट पर 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है. ऑनलाइन इसकी कीमत सिर्फ 499 रुपये है. यह जूसर पोर्टेबल है. 6-ब्लेड इलेक्ट्रिक USB रिचार्जेबल है. ब्लेंडर बिल्ट-इन जार है. जूसर मिक्सर बोतल भी है. कई कलर में उपलब्ध है.

पोर्टेबल और चार्ज करने में आसान

यह छोटा और हल्का जूसर स्कूल, ऑफिस, पार्क, कैंपिंग, कहीं भी ले जाने में आसान है. यह पावर बैंक, लैपटॉप, कंप्यूटर कार या अन्य USB डिवाइस से चार्ज हो सकता है.रिचार्जेबल और पोर्टेबल – USB जूसर कप एक बिल्ट-इन 2000mAh रिचार्जेबल बैटरी से लैस है. यह एक बार चार्ज करने पर 3 घंटे तक चलेगी. लगभग एक 10-12 बार इस्तेमाल कर सकते है.

आसान और सुरक्षित सफाई

इसमें स्मार्ट सेफ्टी प्रोटेक्शन डिवाइस है. मैग्नेटिक सेंसिंग स्विच उपयोग करने और साफ करने के लिए बेहद सुरक्षित है. जूसर कप की बॉडी और बॉटम को अलग किया जा सकता है. आप इसे आसानी से साफ कर सकते हैं. जूस ब्लेंडर के साथ फलों और सब्जियों को मिलाकर आप नेचुरल जूस, मिल्कशेक, स्मूदी और अन्य बेबी फूड बना सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल

वेबसाइट पर बताया गया है कि जब आप इसे शुरुआत में इस्तेमाल करेंगे तो मोटर से हल्की जलने की बदबू आ सकती है और यह गर्मी हो सकती है. यह सामान्य है. मोटर पर वार्निश कोटिंग होती है, जो थोड़े इस्तेमाल के बाद बंद हो जाएगी. मशीन में सबसे पहले फलों को काटकर डालना होगा. लगभग 1.5*1.5 सेमी के छोटे टुकड़ों में काटें. जूसर बोतल का ढक्कन खोलें और कटे हुए टुकड़ों से बोतल को लगभग 60% भरें. अब बस पानी या दूध या शहद लगभग 20% डालें. शुरू करने के लिए स्विच को दो बार दबाएं. रोकने के लिए एक बार दबाएं. यह अपने आप हिलाएगा और मिलाएगा. यह जूस एक मिनट में तैयार हो जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.