Logo
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...
Header Ad

हो जाएं Alert! शुरू होने जा रहा नौतपा, इन 9 दिनों में आसमान से बरसेगी आग

मई महीना आते ही पंजाब सहित उत्तर भारत में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं गर्मी के मौसम में हर साल ‘नौतपा’ आता है। ‘नौतपा’ के दौरान 9 दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी और तेज लू का सामना करना पड़ता है। इस दिनों में धरती पर सूरज की किरणें सीधे पड़ती हैं जिस कारण तापमान काफी बढ़ जाता है। आपको बता दें कि इस बार ‘नौतपा’ 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा और इन दिनों में सूरज आग बरसाएगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा।

हिंदू मान्यता के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में सूर्य के प्रवेश करते ही नौतपा प्रारंभ हो जाता है। रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के सूर्य भगवान आते हैं। इस दौरान शुरुआत के 9 दिन सबसे अधिक गर्मी के होते हैं। नौतपा का असर सबसे ज्यादा उत्तर भारत में देखा जाता है, जहां इस दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा रहता है।

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान अत्यधिक धूप से बचें, विशेषकर दोपहर के समय। इसके साथ ही, गर्मी से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और किसी भी तरह के शारीरिक श्रम से बचने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा, मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग अपनी सेहत का ध्यान रखें और यदि कोई व्यक्ति अत्यधिक गर्मी में बाहर निकलता है तो वह हाइड्रेटेड रहे। बुजुर्गों और बच्चों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 2 जून के बाद ‘नौतपा’ का असर कम हो जाएगा, और फिर तापमान में कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन फिलहाल यह 9 दिन बहुत गर्म होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.