Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

होला मोहल्ला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

रूपनगर/श्री आनंदपुर साहिब: होला मोहल्ला के अवसर पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। रूपनगर रेंज के डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि होला मोहल्ला के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में 50 पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 4000 सुरक्षा कर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र को 11 सैक्टरों में विभाजित किया गया है, 21 वाहन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं तथा प्रत्येक पार्किंग स्थल से शटल बस सेवा चलाई जाएगी।

आज श्री आनंदपुर साहिब पुलिस स्टेशन में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रूपनगर रेंज के डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि होला मोहल्ला से पहले पुलिस विभाग को और अधिक चुस्त दुरूस्त तथा श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में रूट डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था सुचारू की जा रही है। सभी 21 पार्किंग स्थलों से शटल बस सेवाएं संचालित होंगी, जो श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाएंगी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए जा रहे हैं, पूरे मेला क्षेत्र पर नजर रखने के लिए चौकीदार और सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की लगातार बैठकें हो रही हैं। इस अवसर पर एस.एस.पी. गुलनीत सिंह खुराना, एस.पी. राजपाल सिंह हुंदल, एस.पी. नवनीत सिंह माहल, एस.पी. रूपिंदर कौर सरां, जसप्रीत सिंह एस.डी.एम. कम मेला अधिकारी, अजय सिंह डी.एस.पी., कुलबीर सिंह संधू डी.एस.पी. नंगल, राजपाल गिल डी.एस.पी. रूपनगर, मनजीत सिंह औलख डी.एस.पी. श्री चमकौर साहिब, मोहित सिंगला डी.एस.पी. हैड क्वार्टर, जशन सिंह गिल डी.एस.पी. सी.ए.डब्ल्यू., चौकी इंचार्ज सब इंस्पैक्टर गुरमुख सिंह आदि उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.