
फैशन के मामले में महिलाएं वैसे भी आगे रहती हैं. साड़ी पहनना तो ज्यादातर हर महिला को पसंद होता है. पर इसके साथ कैसे ब्लाउज सिलवाया जाएं और उसमें बटन रखें जाएं या हुक इस बात को लेकर अक्सर महिलाएं कंफ्यूजन में रहती हैं. कलर, फैब्रिक और नेकलाइन के बारे में तो वो आसानी से डिसाइड कर लेती हैं. पर ब्लाउज की क्लोजिंग यानि कि बटन या हुक किस तरह से रखी जाएं इसको लेकर उनके मन में कई सवाल होते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि हुक या बटन क्या है ज्यादा बेस्ट और किसके क्या फायदे और नुकसान हैं
नया ब्लाउज सिलवाने जा रही हो या पुराने को रिस्टाइल करने की बात हो उसे स्टाइलिश दिखाने के लिए आप उसके कलर, फैब्रिक के बारे में सब सोच चुकी हों पर इस बात को लेकर कंफ्यूजन हो कि ब्लाउज में हुक लगाया जाएं या बटन तो इसे डिसाइड करना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे ही आपकी ब्लाउज की फिटिंग, पहनने में फिनिशिंग आती है. ये आपके कंफर्ट के साथ-साथ आपको स्टाइलिश लुक भी मिलता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.