
राजा रघुवंशी मर्डर केस ने केवल दो परिवारों को चोट नहीं दी, बल्कि इंदौर से 2200 किलोमीटर दूर एक राज्य भी इस चोट के दर्द को सह रहा है. ये राज्य है मेघालय, जहां की राजधानी शिलांग में सोनम और राजा रघुवंशी अपना हनीमून मनाने गए थे. राजा की हत्या के बाद से मेघालय में टूरिज्म घट गया है. पर्यटकों के आने की संख्या भी कम हो गई है. लोग मेघायल को सुरक्षित नहीं मान रहे हैं. काफी होटलों में बुकिंग कैंसल हो गई है, जिससे यहां के स्थनीय लोग काफी निराश हैं. लोगों ने कहा कि हम तो अतिथियों का स्वागत करते हैं, लेकिन बिना कुछ किए ही बदनाम हो गए.
होटल इंडस्ट्री पर पड़ा असर
शिलांग के अल्पाइन होटल के मैनेजर सचिन का कहना है कि इस घटना के बाद से होटल इंडस्ट्री पर फर्क पड़ा है. 5 से 10 प्रतिशत बुकिंग कैंसिल हुई है और नई बुकिंग कम आई है. काफी नुकसान हो रहा है. सचिन का कहना है कि मेघालय पूरी तरह सुरक्षित है और इसे बदनाम करने की साजिश की गई है.
वहीं मेघालय टूरिज्म फोरम के एग्जीक्यूटिव मेंबर कमल अग्रवाल का भी कहना है कि मेघालय टूरिज्म पर काफी असर पड़ा है. होटल बुकिंग कैंसिल हो रही है. कुछ हल्का-फुल्का नुकसान टूरिज्म इंडस्ट्री को हुआ है. राजेश का भी कहना है कि ये बड़ा टूरिस्ट प्लेस है. यहां पर्यटकों के आने से लोगों को रोजगार मिलता है, लेकिन थोड़ा बहुत नुकसान जरूर हुआ है.
मेघालय को बदनाम करने की कोशिश
मेघालय को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन मेघालय सुरक्षित जगह है. राजा रघुवंशी हत्या के बाद होटल में बुकिंग कैंसिल होने का असर टैक्सी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है. ड्राइवरों का कहना है कि अब लोग मेघालय कम आ रहे हैं. उनकी कई बुकिंग कैंसिल हुईं. ड्राइवरों का कहना है कि अगर दो बुकिंग भी कैंसिल हुई तो काफी नुकसान हुआ है.
हर साल 16 लाख पयर्टक आते हैं मेघालय
बता दें कि करीब 16 लाख पर्यटक हर साल मेघालय घूमने आते हैं, लेकिन इस घटना के बाद टूरिज्म पर जो असर पड़ा है, उसको लेकर यहां के तमाम लोग और मंत्री भी नाराज हैं. आज तो सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने मेघालय सरकार से माफी तक मांगी. गोविंद ने कहा कि मैंने मेघालय सरकार पर काफी आरोप लगाए थे. उसके लिए माफी मांगता हूं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.