Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

सैनिकों पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जान आप भी रह जाएंगे हैरान

पंजाब में सैनिकों पर फायरिंग मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट सैनिकों पर फायरिंग करने वाला आरोपी सेना का ही जवान निकला। गौरतलब है कि, एक सप्ताह पहले 2 अप्रैल को फरीदकोट के गांव बेगूवाला में 2 सैनिकों पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। फरीदकोट पुलिस ने इस मामले की खुलासा करते हुए कहा कि आरोपी निरवैर सिंह सेना का ही जवान है और वह फिरोजपुर जिले का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी सेना का जवान इन दिनों पटियाला के नाभा में तैनात है। बता दें कि गत 2 अप्रैल को गांव बेगूवाला में सैन्य क्षेत्र के पास ड्यूटी कर रहे सेना के जवान नायक गुरजीत सिंह व नायक मनप्रीत सिंह पर फायरिंग का मामला सामने आया था। दोनों सैनिक स्कॉर्पियों में सवार होकर क्षेत्र में निगरानी कर रहे थे। इस बीच एक सफेद रंग की कार बहुत ही तेजी से पास निकली, जिसे सैनिकों द्वारा रुकने का इशारा किया गया, लेकिन कार सवार तेजी से फरार हुआ। इस दौरान सैनिकों ने उसका 500 मीटर तक उसका पीछा किया। इसके बाद कार सवार ने आगे जाकर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली गाड़ी की ड्राइवर सीट व दूसरी टायर पर लगी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस मामले को लेकर थाना सदर फरीदकोट पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही थी। मामले का खुलासा होने पर पुलिस नाभा टीम पहुंची और आरोपी सेना के जवान को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.