Logo
ब्रेकिंग
GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प...
Header Ad

सुहागरात पर मौत का खेल! दुल्हन का शव बेड पर, फंदे पर लटका था दूल्हा, पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के अगले ही दिन दूल्हा और दुल्हन ने सुसाइड कर लिया. किसी को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर क्यों दोनों ने सुसाइड किया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हा और दुल्हन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. जिस दोनों लोगों ने उस दिन शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी.

अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र के सआदतगंज के मुरावन टोला के रहने वाले प्रदीप की शादी 7 मार्च को मानतू राम की बेटी शिवानी से हुई थी. मानतू राम दिल्ली के लोहामंडी में ठेला चलाने का काम करते है. शिवानी भी उनके साथ दिल्ली में ही रहती थी. शिवानी की पढ़ाई कक्षा 8 तक हुई है. शिवानी दिल्ली में अपने घर में ही सिलाई-कढ़ाई का काम करती थी. तो वही प्रदीप अयोध्या जनपद के थाना कैंट क्षेत्र के सआदतगंज के मुरावन टोला का रहने वाला था.

शादी के अगले दिन किया सुसाइड

प्रदीप के पिता भाग्गन की मौत कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. प्रदीप दो भाई और तीन बहन है. प्रदीप घर में सबसे छोटा था उसकी शादी धूमधाम से की गई थी. शादी के अगले दिन 8 मार्च को रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया था. प्रदीप के घरवाले रिसेप्शन की तैयारी कर रहे थे. इस दौरान जब सुबह 7 बजे तक प्रदीप अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो घरवाले उसे जागने के लिए पहुंचे.

मातम में पसरी खुशियां

प्रदीप को जागने के लिए कई बार गेट खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया ना होता देख परिवार के लोग घबरा गए. इसके बाद जब खिड़की से जाली हटाकर कमरे के अंदर देखा गया तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गई. परिवार वालों ने कमरे में देखा कि प्रदीप का शव फंदे से लटका हुआ था. वहीं, शिवानी बेड पर मारी हुई पड़ी थी. उनकी मौत हो गई थी. किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सुहागरात को ऐसा क्या हुआ है कि दोनों ने यह खौफनौक कदम उठा.शवों को देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. खुशियों का माहौल मातम में बदल गया.

पुलिस कर रही जांच

चहल पहल घर में एक दम से सन्नाटा पसर गया. इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. पुलिस टीम और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस हत्या और आत्महत्या जैसे दोनों ही पहलूओं की गंभीरता से जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.