
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार को लक्ष्मी नाम की युवती की शादी होनी थी. लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. लक्ष्मी की शादी रामनगर क्षेत्र के बिठौरा निवासी लवलेश से तय हुई थी. दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी. लेकिन विवाह के दिन लवलेश ने बीमारी का बहाना बनाकर शादी से इनकार कर दिया.
मामला सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के कसरैलाडीह गांव का है. परिवार वालों ने बताया कि लड़के वालों ने एक लाख रुपये और एक अपाचे मोटरसाइकिल की मांग की थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.