Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

सियासी घमासान! कथा की अनुमति रोके जाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने ममता बनर्जी को घेरा

0

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कोलकाता में कथा कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब तक ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रहेंगी, तब तक वे बंगाल में कथा नहीं करेंगे. शास्त्री ने बताया कि उनका पश्चिम बंगाल का कार्यक्रम तय था, लेकिन वहां से परमिशन कैंसिल हो गई. उन्होंने कहा कि अभी हमें पश्चिम बंगाल जाना था, लेकिन दीदी ने हमें मना कर दिया. परमिशन कैंसिल हो गई है, अब जब तक दीदी हैं, हम वहां नहीं जाएंगे. दादा आएंगे तो जरूर जाएंगे.

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में 10, 11 और 12 अक्टूबर को धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा का आयोजन होना था. लेकिन भारी बारिश और प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया. शास्त्री ने कहा कि किसी भी स्थान पर उन्हें आयोजन की अनुमति नहीं मिली. इस वजह से अब कथा को आगे के लिए टाल दिया गया है.

परमीशन नहीं मिलने पर भड़के

रविवार को रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया कि उनका इरादा किसी राजनीति से जुड़ा नहीं है. उन्होंने कहा कि हम किसी का नाम नहीं लेना चाहते, लेकिन परमिशन रद्द हो गई और दूसरी जगह भी उपलब्ध नहीं हुई. हमने भगवान के भरोसे छोड़ दिया है. जब तक दीदी हैं, तब तक हम वहां नहीं जाएंगे, जब दादा आएंगे तो जरूर जाएंगे.

शास्त्री ने आगे कहा कि वे न तो किसी राजनीतिक दल के पक्ष में हैं और न ही किसी के विरोध में हैं. हम केवल सनातन धर्म और हिंदुत्व के पक्ष में हैं. भगवान का कार्यक्रम करते रहेंगे और उसी के भरोसे चलेंगे.

समर्थकों के लिए क्या बोले शास्त्री?

शास्त्री ने अपने अनुयायियों से अपील की कि वे इसे राजनीति से जोड़कर न देखें. उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह है कि कार्य भगवान के भरोसे ही होगा. अगर अनुमति नहीं मिलती है तो भी यह संकेत है कि भगवान अभी नहीं चाहते. लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि आगे जब समय सही होगा, तब कथा जरूर होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.