Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

सावधान! Work Permit के नाम पर लिए 1 करोड़ रुपए और फिर…

0

बठिंडा : विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसी एक और मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवाओं को विदेश का वर्क परमिट दिलवाने का झांसा देकर इमीग्रेशन संचालक से ठगी करने वाले दूसरे इमीग्रेशन सैंटर के संचालक सहित 2 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

बठिंडा निवासी वासु शर्मा ने बताया कि वह अपनी पत्नी रकशंदा शर्मा के नाम पर उसका चंडीगढ़ IELTS व इमीग्रेशन के नाम से सैंटर चलाता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात हरपिंदर सिंह से हुई, जो मलोट इमीग्रेशन के नाम से सैंटर चलाता था। हरपिंदर से उसे एक अन्य कंस्लटैंट हरजोबन सिंह ने मिलवाया, जो 100 फुट रोड पर सैंटर चलाता था। इन लोगों ने उसे प्रति फाइल वर्क परमिट वीजा दिलवाने के लिए 25 लाख देने की बात की।

इसके बाद उसने उक्त लोगों के पास गुरसिमरन सिंह निवासी फरीदकोट, जसकरण सिंह निवासी फरीदकोट, रणजोध सिंह निवासी तरनतारन, गुलशनजीत कौर आदि की फाइलें भेजी व 1 करोड़ रुपए दे दिए। आरोपियों ने उसे एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर उसे 4 स्पांसरशिप सर्टीफिकेट भेज दिए व वर्क परमिट के लिए फाइलें अप्लाई कर दीं। बाद में उक्त लोगों हरपिंदर सिंह और हरजोबन सिंह द्वारा भेजे गए स्पांसरशिप सर्टीफिकेट जाली निकले। उसने बताया कि ऐसा करके दोनों आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया व अगली कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.