Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

सबसे धीमा अर्धशतक जमाने के बाद विराट कोहली लोगों पर क्यों भड़के?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में 6 विकेट से हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है. इसी के साथ ही RCB ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस सीजन में RCB ने चार पर लक्ष्य का पीछा किया है और चारों में उसे जीत मिली है. खास बात यह है कि इस चारों मैंचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक लगाया है. दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. यह उनका आईपीएल में सबसे धीमा अर्धशतक था.

उन्होंने क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर 119 रनों की साझेदारी की और टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया. क्रुणाल पंड्या ने 47 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 73 रनों की पारी खेली. विराट कोहली की इस धीमी पारी पर फैंस उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं. जिस पर विराट कोहली भड़क गए और उन्होंने फैंस के सवालों का करारा जवाब दिया.

लोग भूलते जा रहे हैं… धीमा अर्धशतक लगाकर बोले कोहली

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ चेज करना काफी मुश्किल था. पिच धीमी थी और हमारे तीन विकेट जल्दी गिर चुके थे. ऐसे में हमें एक बड़ी पार्टनरशिप की जरूरत थी. उन्होंने कहा कि दिल्ली की पिच पर रन बनाना मुश्किल था. हमने क्रुणाल पंड्या के साथ मिलकर पहले एक पार्टनरशिप की. मैंने उनके साथ सहयोगी की भूमिका निभाई. कोहली ने कहा कि स्कोरबोर्ड पर कुल रन, परिस्थितियां कैसी हैं, कौन से बॉलर गेंदबाजी करने वाले हैं, कौन से गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना मुश्किल होगा, इन सभी चीजों पर मैं ध्यान देता हूं. मैं कोशिश करता हूं कि मेरे सिंगल और डबल्स नहीं रूकें. बीच-बीच में बाउंड्री भी आती रहे. ताकि रन गति कम न हो.

RCB के स्टार बल्लेबाज ने कहा कि मुझे लगता है लोग टी20 क्रिकेट में साझेदारी बनाने या पारी को आगे तक ले जाने के महत्व को भूलते जा रहे हैं. धीमी पिच पर अगर आप स्ट्राइक रोटेट करना नहीं जानते तो यह आसान नहीं होगा. यही मेरा तरीका है. मैं अपने हिसाब से मैच को आगे बढ़ता हूं. दिल्ली के खिलाफ यह एक शानदार जीत थी. हम दबाव में थे, 26 पर 3 थे और फिर मैंने और क्रुणाल ने 119 रनों की साझेदारी की.

कोहली ने बनाया खास रिकॉर्ड

कोहली ने इस सीज़न में चार रन-चेज़ में कुल 245 रन बनाए हैं. इन मुक़ाबलों में उनका औसत भी 245 का है. दिल्ली के खिलाफ पहली बार वह लक्ष्य का पीछा करते हुए आउट हुए. कुल मिलाकर उन्होंने 10 मैचों में 443 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. कोहली के नाम अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

विराट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अब तक कुल 1154 रन बना लिए हैं. यह सिर्फ एक आईपीएल रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि यह टी20 क्रिकेट रिकॉर्ड है. इसके अलावा विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में कुल 11वीं बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है. इससे पहले डेविड वार्नर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 13 बार 50+ रन बनाए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.