Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

संत हिंदू-मुसलमान नहीं करते, भाजपा का दरवाजा खुला…मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर कांग्रेस का रामभद्राचार्य पर निशाना

0

मेरठ में आध्यात्मिक गुरु रामभद्राचार्य के हाल ही में दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक कथा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान बताया था जिस पर कई विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने उनके इस बयान को ओछा और सनातन धर्म की परंपराओं के खिलाफ बताया. उन्होंने कहा कि संतों का धर्म समाज को जोड़ने का होता है न कि लोगों को धर्म और राजनीति के आधार पर बांटने का.

सुरेंद्र राजपूत ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अगर किसी को हिंदू-मुसलमान की ही राजनीति करनी है तो उसके लिए भाजपा का दरवाजा हमेशा खुला है, लेकिन साधु-संतों को इस रास्ते पर नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि संत समाज में शांति और भाईचारे का संदेश देने के लिए होते हैं न कि राजनीतिक विभाजन करने के लिए.

“सनातन धर्म की परंपरा है वसुधैव कुटुम्बकम”

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि भारत की परंपरा हमेशा वसुधैव कुटुम्बकम यानी पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की रही है, लेकिन जब संत ओछी बयानबाजी करने लगते हैं तो समाज में गलत संदेश जाता है. सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि अगर रामभद्राचार्य जी को सामाजिक या धार्मिक जीवन में कोई दिक्कत महसूस हो रही है और वो राजनीति में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन सनातन धर्म को इस तरह के बयानों से बदनाम करने की कोशिश न करें.

सुरेंद्र राजपूत ने निशाना साधते हुए कहा कि एक संत वह होता है जो समाज को जोड़ता है और भाईचारे की मिसाल पेश करता है, लेकिन भारत-पाकिस्तान या फिर मिनी पाकिस्तान जैसे बयान संत की पहचान नहीं हो सकते.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मेरठ में एक धार्मिक कथा के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश को मिनी पाकिस्तान कह दिया था. उनके इस बयान से गहरी नाराजगी पैदा हो गई है. कई नेताओं ने इसे सौहार्द बिगाड़ने वाला और अनुचित बयान बताया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.