Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

शेयर मार्केट में मचा कोहराम, 15 मिनट में निवेशकों के 2.52 लाख करोड़ स्वाहा

घरेलू शेयर मार्केट में आज शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 578.3 अंक की गिरावट के साथ 81,018.33 अंक पर ट्रेड कर रहा था. वहीं निफ्टी 203.45 अंक फिसलकर 24,610 अंक पर आ गया. खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 764.88 अंक फिसलकर 80,839.90 पर कारोबार कर रहा है. वहीं निफ्टी 222.20 अंक फिसलकर 24,574.70 पर कारोबार कर रहा है.इस गिरावट में निवेशकों का 15 मिनट में 2.52 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया.

इन शेयरों में गिरावट

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. अदाणी पोर्ट्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में तेजी रही. अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे.सेंसेक्स बुधवार को 410.19 अंक की बढ़त के साथ 81,596.63 अंक पर जबकि निफ्टी 129.55 अंक चढ़कर 24,813.45 अंक पर बंद हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.