Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

शुरू होने वाली है सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट

0

नया स्मार्टफोन या फिर घर के लिए कोई भी नया प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो विशलिस्ट तैयार कर लीजिए क्योंकि आप लोगों के लिए जल्द Flipkart Big Billion Days Sale का आगाज़ होने वाला है. फिलहाल फ्लिपकार्ट सेल की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन सेल के दौरान स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, होम अप्लायंसेज, टैबलेट, वियरेबल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को बंपर डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

Flipkart Sale Offers

फ्लिपकार्ट मोबाइल ऐप पर सेल के लिए अलग से बने पेज को देखने से पता चलता है कि सेल के दौरान कुछ प्रोडक्ट्स पर डबल डिस्काउंट, कुछ पर त्योहार ड्रॉप डील्स, कुछ प्रोडक्ट्स पर टिक टॉक डील्स, कुछ पर स्टील डील्स और कुछ पर फेस्टिव Rush Hour डील्स का फायदा मिलेगा.

स्मार्टफोन्स पर छूट: फ्लिपकार्ट सेल में आईफोन 16, मोटोरोला एज 60 फ्यूजन, सैमसंग गैलेक्सी एस24, गैलेक्सी एस24 FE, आईफोन 16 प्रो मैक्स,ओप्पो के13एक्स 5जी, वीवो टी4एक्स 5जी, मोटो जी96, नथिंग फोन 2 प्रो,मोटोरोला एज 60 प्रो, ओप्पो के13 5जी, वीवो टी4 5जी और सैमसंग गैलेक्सी ए35 5जी समेत कई अन्य मॉडल्स पर छूट का फायदा मिलेगा.

इन प्रोडक्ट्स पर भी छूट: सेल के दौरान 65 और 75 इंच वाले 4K Smart TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, जूसर-मिक्सर, गीजर,पंखे, माइक्रोवेव ओवन, डिशवॉशर, लैपटॉप, प्रिंटर, कैमरा, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, टू व्हीलर्स, साउंड बार और Air Conditioners (AC) पर छूट मिलेगी.

Flipkart Big Billion Days Sale: ऐसे होगी एक्स्ट्रा सेविंग

प्रोडक्ट्स पर भारी छूट के अलावा आप बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज ऑफर की मदद से Flipkart Sale के दौरान एक्स्ट्रा सेविंग कर पाएंगे. बिग बिलियन डेज सेल के लिए एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब ये है कि अगर आप सेल के दौरान इनमें से किसी भी बैंक के कार्ड के जरिए पेमेंट करेंगे तो आपको 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का बेनिफिट मिलेगा. आप लोगों को बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.