Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने का सही तरीका: मिलेंगे चमत्कारी लाभ, दूर होंगी सारी बाधाएं

0

आज सोमवार का दिन है. हिंदू धर्म शास्त्रों में ये दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है. सोमवार को विधि पूर्वक भगवान भोलेनाथ की पूजा का विधान है. साथ ही व्रत भी रखा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सोमवार को पूजा और व्रत रखने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं. साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है.

इस दिन भगवान का पूजन करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. कर्ज और आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है. संतान सुख, नौकरी व विवाह में आ रही समस्याएं दूर होती हैं.भगवान भोलेनाथ को पूजा के समय काले तिल भी अवश्य चढ़ाने चाहिए. भगवान भोलेनाथ को पूजा के समय जल में काले तिल डालकर चढ़ाने से चमत्कारी फल मिलते हैं.

देवकीनंदन ठाकुर के अनुसार…

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के अनुसार, शिव जी की पूजा के दौरान उनको जल में काले तिल डालकर अवश्य चढ़ाने चाहिए. अगर किसी व्यक्ति को कोई रोग है, तो उसको अवश्य शिव जी को जल में काले तिल डालकार चढ़ाना चाहिए. जल में काले तिल डालकर भगवान शिव को चढ़ाने से व्यक्ति रोग मुक्त हो जाता है. इस संसार में व्यक्ति की सबसे बड़ी सपंत्ति उसका निरोगी शरीर है.

सोमवार को कैसे करें शिव जी की पूजा?

इस दिन प्रातःकाल उठकर स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनने चाहिए. इसके बाद पंचामृत से विधिपूर्वक भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए. अब एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर भगवान शिव की प्रतिमा रखनी चाहिए. शिव जी को सफेद चंदन का तिलक लगाना चाहिए. महादेव को सफेद फूल, धतूरा, भांग और बेलपत्र चढ़ाना चाहिए. इसके बाद स्वच्छ जल से स्नान कराना चाहिए. जल में काले तिल डाल सकते हैं. देशी घी का दीपक जलाकर महादेव की आरती करनी चाहिए. सोमवार की व्रत कथा का पाठ करना या सुनना चाहिए. इसके बाद खीर, फल और मिठाई का भोग लगाना चाहिए. अंत में लोगों में प्रसाद का वितरण करें और खुद भी ग्रहण करना चाहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.