Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

शार्दुल ठाकुर के लिए इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI से इस खिलाड़ी को बाहर करेंगे शुभमन गिल?

वो गाना है ना- रंग जमा है, रंग जमेगा. शार्दुल ठाकुर की हकीकत भी कुछ वैसी ही दिख रही है. इंट्रा स्क्वॉड मैच में शतक जड़कर उन्होंने रंग जमा दिया है. अब, इंतजार है उस रंग के और जमने का. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का अभी ऐलान नहीं हुआ है. मगर इस बात के अब पूरे आसार दिख रहे हैं कि शार्दुल ठाकुर उस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं. नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल उन्हें खिलाने का फैसला कर सकते हैं. और, ये मुमकिन होता दिख रहा है उनकी खेली 122 रन की पारी की बदौलत. अब सवाल है कि अगर दिसंबर 2023 के बाद से टेस्ट टीम से बाहर चल रहे शार्दुल खेलेंगे तो फिर प्लेइंग XI से बाहर जाएगा कौन?

भारत की प्लेइंग XI में शार्दुल ठाकुर?

इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग XI को लेकर भारतीय थिंक टैंक के सामने काफी सारे सवाल हैं, जिनमें एक सवाल ये भी था कि शार्दुल ठाकुर और नीतीश कुमार रेड्डी में से कौन? दोनों ही लगभग एक समान रोल वाले खिलाड़ी हैं. नीतीश ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शतक जमाया था. ऐसे में उनके इंग्लैंड में खेलने की भी संभावना थी. मगर अब जो इंट्रा स्क्वॉड मैच में शतक जड़कर शार्दुल ठाकुर ने कर दिया है. उसके बाद लगता नहीं कि दोनों में से किसी एक को चुनने को लेकर गिल या भारत के थिंक टैंक के सामने कोई अगर-मगर रहेगा.

इस खिलाड़ी को बाहर करेंगे गिल?

शार्दुल ठाकुर को खिलाने के लिए भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, नीतीश कुमार रेड्डी को बेंच पर बिठा सकते हैं. मतलब नीतीश रेड्डी को शार्दुल के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है. इस फैसले की एक नहीं कई सारी वजहें भी होंगी, जिसमें सबसे बड़ी वजह तो मौजूदा फॉर्म ही है, जो कि शार्दुल ठाकुर ने 122 रन बनाकर साबित कर दिया है.

ये फैक्टर भी शार्दुल के खेलने के फेवर में

इसके अलावा इंग्लैंड में खेलने का अनुभव भी शार्दुल के इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना को प्रबल करता है. नीतीश कुमार रेड्डी ने जहां अभी तक एक भी मैच इंग्लैंड में नहीं खेला. वहीं शार्दुल के पास वहां 3 टेस्ट खेलने का अनुभव है. रोहित-विराट-अश्विन जैसे खिलाड़ियों के जाने के बाद टीम इंडिया को अभी उसी थोड़े-बहुत अनुभव की इंग्लैंड में जरूरत है.

दिसंबर 2023 के बाद मिलेगा मौका?

शार्दुल ठाकुर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट दिसंबर 2023 में खेला था. पिछले साल उन्हें मौका नहीं मिला. मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्हें घरेलू क्रिकेट और काउंटी क्रिकेट में जो भी मौके मिले, उसे उन्होंने भुनाया. और अब उसी का नतीजा है कि वो एक बार फिर से टीम इंडिया की टेस्ट जर्सी पहने नजर आ सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.