Logo
ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...
Header Ad

शादी समारोह में खाने पर बवाल, कच्ची पूड़ी मिलने पर चले लात-घूंसे; बंदूक भी निकली

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वैवाहिक सम्मेलन के दौरान खाना की क्वालिटी को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. मारपीट से शुरू हुए विवाद में देखते ही देखते बंदूक निकल गई. इस पूरे घटनाक्रम में एक महिला समेत चार लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने वैवाहिक सम्मेलन में उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शिवपुरी के कोतवाली थाने के तहत आने वाले दरौनी क्षेत्र में गुरुवार को सेन समाज का वैवाहिक सम्मेलन था. सभी लोग शादी समारोह की तैयारियों में लगे हुए थे. इस बीच खाने की क्वालिटी को लेकर कुछ दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया. जिसने देखते ही देखते ही हिंसक रूप ले लिया. गाली-गलौज से शुरू हुए इस विवाद में पहले जमकर लात-घूंसे चले और फिर बात बंदूक की तनातनी तक पहुंच गई. इस पूरे उपद्रव में एक महिला सहित लोग लोगों के घायल की जानकारी है.

विवाद में युवक ने लहराई बंदूक

मामले की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और बंदूक लहराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में मारपीट और शांति भंग करने के आरोप में उपद्रवियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. एक पक्ष का आरोप है कि वैवाहिक सम्मेलन में खाने के दौरान कच्ची पूड़ी परोसी जा रही थी. इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो कि बाद हिंसक रूप में बदला गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

शादी में मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो पक्ष के लोग आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही उपद्रवियों को गिरफ्तार लेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.