Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

विवादों में घिरा मशहूर कार Showroom, महिला सेल्जमैन ने उड़ाए सभी के होश

0

जालंधर : जालंधर के नकोदर चौक स्थित एक नामी नेक्सा कार शोरूम इन दिनों विवादों में घिरा हुआ है। दरअसल यहां से कार खरीदने वाले एक रिटायर्ड फौजी का भरोसा टूटा और लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया। शोरूम की महिला सेल्जमैन तानिया टंडन पर आरोप है कि उसने कार की डील के नाम पर ग्राहक से 2.80 लाख रुपये हड़प लिए और अब फरार हो गई है।

शिकायतकर्ता कुलवंत सिंह, जो सेना से सूबेदार पद से रिटायर हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी पुरानी ब्रेजा कार बदलकर नई खरीदने के लिए शोरूम का रुख किया था। पीड़ित ने शोरूम में तानिया से एक्स.एल. 6 कार देने के लिए डील की, जोकि 13.50 लाख रुपए में हुई। पीड़ित का आरोप है कि इस पूरे हिसाब-किताब में सेल्जमैन ने उसके साथ 2.80 लाख रुपए की ठगी मारी है। पीड़ित का कहना है कि तीन महीने तक पैसे न मिलने पर पीड़ित ने कई बार शोरूम मैनेजर से भी संपर्क किया लेकिन नतीजा शून्य रहा। आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा, जिसके बाद थाना नंबर 4 की पुलिस ने आरोपी महिला सेल्जमैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तानिया टंडन महेंद्रू मोहल्ला की रहने वाली है और फिलहाल फरार चल रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.