Logo
ब्रेकिंग
परिसीमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखा पत्र: सर्वदलीय बैठक की मांग दोहराई नेपाल के हिमालयी सीमावर्ती क्षेत्र में प्रलयंकारी बाढ़: 300 से अधिक भारतीय लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जा... ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
Header Ad

लेह हिंसा में 4 मौतों पर बवाल: सोनम वांगचुक ने न्याय का सवाल उठाया, मृतकों की न्यायिक जांच की मांग

0

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने को लेकर एक विरोध प्रदर्शन हुआ था. इस हिंसक विरोध में एक पूर्व सैनिक सहित चार लोगों की मौत हो गई थी. प्रदर्शन के नेतृत्वकर्ता सोनम वांगचुक ने मांग की कि इन चारों लोगों की मौत की न्यायिक जांच की जाए. यह मैसेज वांगचुक ने अपने भाई और वकील के जरिए भिजवाया, जो जेल में उनसे मिलने गए थे.

लेह में हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को 24 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया था. वांगचुक की गिरफ्तारी NSA के तहत की गई है. वांगचुक पर आरोप है कि उन्होंने जो भड़काऊ बयान दिए हैं, उसी की वजह से यह प्रदर्शन इतना उग्र हुआ.

भाई ने दी इस बात की जानकारी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वांगचुक का यह मैसेज उनके भाई त्सेतन दोरजे और वकील मुस्तफा हाजी के माध्यम से दिया गया है. इन लोगों ने शनिवार को जोधपुर की सेंट्रल जेल में सोनम वांगचुक से मुलाकात की थी. इस बात की जानकारी देने वालों ने बताया कि उन्होंने लद्दाख की जनता से शांति और एकता बनाए रखने और शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखने का आग्रह किया है. वांगचुक ने अपने मैसेज में कहा कि जब तक स्वतंत्र जांच का आदेश नहीं दिया जाता, तब तक वह जेल में रहने के लिए तैयार हैं.

पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

वागंचुक ने कहा कि मैं शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से ठीक हूं. जिन लोगों ने मेरी चिंता की और मेरे लिए प्रार्थना की, उन सभी का धन्यवाद. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई, उनके परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है. इसके आगे उन्होंने कहा कि मेरी प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं जो घायल हुए हैं और गिरफ्तार किए गए हैं.

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने उनकी गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया. उन्होंने वांगचुक की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताते हुए एक याचिका दायर की. यह याचिका गीतांजलि ने 2 अक्टूबर को दायर की थी. कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करने के लिए 6 अक्टूबर की तारीख तय की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.