Logo
ब्रेकिंग
MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: गुना पहुंचे म्यूजिक डायर... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ...
Header Ad

लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बने हुए कथित लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान ने पुलिस हिरासत में पुलिसकर्मियों से पिस्तौल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद उसके पैर में गोली लग गई। कल देर रात के इस घटनाक्रम के बाद आरोपी फरहान को गोली लगने के कारण स्थानीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अशोका गाडर्न थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस का एक दल मुख्य आरोपी फरहान को अन्य आरोपियों की तलाश और अपराध की पूछताछ के संबंध में कल रात एक वाहन में ले जा रहा था। तभी उसने लघुशंका जाने के लिए कहा, इसलिए उसे वाहन से नीचे उतारा गया। उसके साथ एक पुलिस कर्मचारी विजय भी नीचे उतरा। इसी बीच फरहान ने विजय की पिस्तौल छीनने की कोशिश की और इसी झूमाझटकी में गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी। उन्होंने कहा कि फरहान को इलाज के लिए यहां हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस कर्मचारी विजय के कपड़े फट गए और वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के सिलसिले में वैधानिक कारर्वाई की जा रही है।

बता दें कि राजधानी के एक निजी संस्थान की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, उनके वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने संबंधी मामले का खुलासा हाल में हुआ है। पांच छात्राओं की ओर से अशोका गाडर्न, ऐशबाग और बाग सेवनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई हैं। इन घटनाओं के सिलसिले में फरहान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.