Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा Fraud, मामला बना चर्चा का विषय

लुधियान : लुधियाना के रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा फ्रॉड होने का खुलासा हुआ है। इसके तहत गलाडा, रेरा की मंजूरी तो क्या, जगह की रजिस्ट्री के बिना ही प्रोजेक्टों की बुकिंग के नाम पर करोड़ों जुटाए रहे हैं। इस तरह का एक मामला इन दिनों साऊथ सिटी एरिया में चर्चा का विषय बना हुआ है जहां संगरूर से संबंधित एक कंपनी की हाल ही में एंट्री हुई है।

इस कंपनी के कुछ रिहायशी, ग्रुप हाऊसिंग व कमर्शियल प्रोजेक्ट पटियाला, संगरूर व मोहाली में चल रहे हैं। अब इस कंपनी द्वारा साऊथ सिटी एरिया में नहर के किनारे उस जगह पर 250 एकड़ की टाऊनशिप बनाने का दावा किया जा रहा है, जिस जगह को कोई अप्रोच रोड ही नहीं है जिसके बावजूद कंपनी द्वारा 60 हजार रुपए प्रति गज के हिसाब से प्लॉटों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसके लिए कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ में लॉन्च पार्टी की गई और लुधियाना में कार रैली निकालने के साथ ही डीलर मीट का आयोजन किया गया था। जहां तक इस प्रोजेक्ट के लिए ग्लाडा या रेरा की मंजूरी का सवाल है, उसे लेकर कंपनी के पास कोई जवाब नहीं है।

इसी तरह जिस जगह पर प्रोजेक्ट बनाने के लिए 250 एकड़ जमीन जुटाने का दावा किया जा रहा है, उसकी रजिस्ट्री तो क्या अब तक ब्याना भी पूरा न होने की बात सामने आई है जिसके मद्देनजर इस प्रोजेक्ट को लुधियाना के रियल एस्टेट सेक्टर में बड़ा फ्रॉड माना जा रहा है।

इस तरह हो रहा है नियमों का उल्लंघन

नियमों के अनुसार किसी भी रिहायशी, कमर्शियल या ग्रुप हाऊसिंग प्रोजेक्ट को लांच करने के लिए सबसे पहले जगह की रजिस्ट्री कंपनी के नाम होनी चाहिए। इसके आधार पर रैवेन्यू रिकार्ड क्लियर होने का सर्टिफिकेट मिलने के बाद ही ग्लाडा की मंजूरी के लिए अप्लाई किया जा सकता है। इसके बाद रेरा का रजिस्ट्रेशन नंबर होना लाजिमी है, उससे पहले प्रोजेक्ट की बुकिंग तो क्या प्रमोशन भी नहीं की जा सकती है लेकिन इस कंपनी को इन नियमों की कोई परवाह नहीं है जिसके द्वारा कार रैली व डीलर मीट करने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से प्रोजेक्ट की लोकेशन के साथ प्रचार किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.