Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

रात में सोने से पहले नहाने से क्या होता है, जानें इसके फायदे

कई लोगों को रात में सोने से पहले नहाना पसंद होता है. कुछ लोग दिन में तो नहाते ही हैं बल्कि गर्मियों में उन्हें रात में भी नहाना अच्छा लगता है. हो सकता है कि सर्दियों के मौसम में वो ऐसा न करें पर गर्मियों में वो गर्मी से बचने के लिए ऐसा जरूर करते हैं. हमने इस बारे में कानपुर के लोहिया आरोग्य अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि रात को सोने से पहले नहाने के कई फायदे हैं. इससे स्ट्रेस दूर होता है और आपके पूरे दिन की थकान भी दूर होती है.

गर्मी के मौसम में शावर लेते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पानी ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए. क्योंकि इससे फिर आपके बॉडी का टेंपरेचर बढ़ सकता है जिसकी वजह से आपको और भी ज्यादा गर्मी लग सकती है. इसलिए कोशिश करें कि आप ठंडे या गुनगुने पानी से ही गर्मी के मौसम में शॉवर लें.

थकान होती है दूर

गर्मी के मौसम में रात में 1 से 2 घंटे सोने के पहले नहाने से आपकी दिनभर की थकान कम होती है. बॉडी रिलेक्स मोड में चली जाती है. रात में शावर लेने से दिनभर शरीर पर लगने वाले जर्म्स और इंफेक्शन दूर होते हैं. जिससे बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है.

नींद अच्छी आती है

आजकल की बिजी लाइफस्टाइल में लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है. कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें रात में सही से नींद नहीं आती है. ऐसे में उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगती है. हेल्थलाइन के मुताबिक रात को सोने से पहले शावर ले सकते हैं जिससे आपको अच्छी नींद आएगी. ये आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए परफेक्ट है.

मूड बढ़िया रहता है

रात में सोने से पहले नहाने के कई फायदे हैं. उनमें से एक है कि रात में शावर लेने से आपका मूड अच्छा रहता है. दिनभर के काम और टेंशन के बाद अगर आप रात में सोने के कुछ घंटों पहले नहाते हैं तो इससे आपको चिढ़चिढ़ेपन जैसी समस्या कम होती है.

स्किन के लिए फायदेमंद होता है

दिनभर त्वचा पर पसीने और गंदगी की वजह से चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो जाती है. ऐसे में रात को शावर लेने से आपकी स्किन क्लीन और क्लियर हो जाती है. ऐसा करने से आपको स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाता है और स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो जाती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.