Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

राजस्थान: 100 की स्पीड और गाड़ी की खिड़की से लहरा रहे थे शराब की बोतल… तभी पेड़ से टकरा गई कार, 4 लोगों की मौके पर मौत

राजस्थान के श्रीगंगानगर के सादुलशहर मार्ग पर तेज रफ्तार चार लोगों की मौत की वजह बन गई. यहां तेज रफ्तार में जा रही स्विफ्ट कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा खेरूवाला से कुछ दूरी पर हुआ, जहां युवकों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

कार में सवार सभी युवक हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे. इस कार का नंबर UP14BF5309 है. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय वजीर सिंह पुत्र सोहन सिंह, 21 वर्षीय सुखविंदर सिंह पुत्र जीवन सिंह और 18 वर्षीय बलविंदर सिंह पुत्र बाबूराम और कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है. सभी मृतक सादुलशहर थाना क्षेत्र के चक सोहनेवाला और तख्त हजारा गांव के रहने वाले थे.

हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

घायल युवकों में एक 20 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र बाबूराम और दूसरा 20 वर्षीय गगनदीप सिंह शामिल है. घटना में दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. एक हादसे में चार युवकों की मौत से चक सोहनेवाला, तख्त हजारा और गदर खेड़ा तीन गांवों में मातम पसरा है. अस्पताल और मृतकों के घरों पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

वहीं इस हादसे से कुछ देर पहले इस कार में सवार युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि कार सवार युवक शराब की बोतलें लहराते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है की यह वीडियो हादसे से ठीक पहले का है. जिसमें गाड़ी की स्पीड भी 100 से ऊपर की दिखाई दे रही है. इस तरह तेज रफ्तार मौत का कारण बन गई और चार लोगों की जान चली गई. तेज रफ्तार की वजह से कार अनियंत्रित हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.