Logo
ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
Header Ad

योगी सरकार की लगी लॉटरी! शराब की दुकानों के लिए आए इतने आवेदन… नीलामी से पहले ही हो गई 572 करोड़ की कमाई

उत्तर प्रदेश में शराब की दुकानों का आवंटन होना है. इसके लिए ई-लॉटरी से चयन किया जाएगा. ई-लॉटरी 6 मार्च को खोली जाएगी, लेकिन इससे पहले आबकारी विभाग ने करीब 572 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 23 फरवरी तक 1 लाख 9 हजार 514 ऑनलाइन आवेदन किए जा चुके हैं. रजिस्ट्रेशन और आवेदन की आखरी तारीख 27 फरवरी है.

देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन के लिए 23 फरवरी तक 109514 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं. आबकारी विभाग को इससे 572.20 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी मिली है. 27 फरवरी शाम 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन और रजिस्ट्रेशन किए जा सकेंगे. बताया गया है कि पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. चयनित अनुज्ञापियों को वर्ष 2026-27 में नवीनीकरण का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

जानकरी देते हुए आबकारी आयुक्त आदर्श सिंह ने बताया कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की समस्त 27308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शॉप, मॉडल शॉप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लॉटरी हेतु पंजीकरण 14 फरवरी, 2025 से शुरू हो चुका है. 17 फरवरी से पंजीकरण के साथ आवेदन भी आरम्भ हो गया था. पंजीकरण तथा आवेदन दोनों ही 27 फरवरी को सायं 5 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in/ पर किए जा सकते हैं.

यह लोग कर सकते हैं आवेदन

आबकारी आयुक्त ने बताया कि लाटरी की सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन है. आवेदक के लिए समस्त अभिलेख एवं प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन ही जमा किये जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने बताया कि भारत का कोई भी नागरिक जिसकी आयु 21 वर्ष से अधिक है, जो अन्य किसी कारण से अनर्ह नहीं है, वो आवेदन कर सकता है. ई-लाटरी आगामी 6 मार्च 2025 को खोली जाएगी. पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. उन्होंने बताया कि चयनित अनुज्ञापियों को वर्ष 2026-27 में नवीनीकरण का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.