Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

ये वादा झूठा निकला… महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपये, आतिशी ने पूछे बीजेपी से सवाल

दिल्ली में चुनाव के समय जिस एक वोटबैंक पर सभी पार्टियों ने सबसे ज्यादा फोकस किया था वो महिला वोटबैंक था. साइलेंट वोटर्स को अपने पक्ष में करने के लिए पार्टियों ने उनके लिए कई योजनाएं शुरू करने का वादा किया और उन्हीं में से एक वादा था कि महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाएगी

जहां आम आदमी पार्टी ने महिलाओं को 2100 रुपये देने का वादा किया था. वहीं, सत्ता में मौजूद बीजेपी पार्टी ने भी 2500 रुपये देने का वादा किया था. सीएम रेखा गुप्ता ने जीत हासिल करने के बाद ऐलान किया था कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं के खाते में सहायता की पहली किस्त आएगी, लेकिन अब पूर्व सीएम आतिशी ने इस स्कीम को लेकर बीजेपी को घेरा है. साथ ही आतिशी ने पार्टी से सवाल पूछा है कि महिलाओं के खाते में पैसे कब आएंगे.

आतिशी ने BJP पर किया हमला

पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, आज 20 मार्च है दिल्ली में बीजेपी की सरकार बने हुए एक महीना हो गया है, लेकिन एक महीने के बावजूद बीजेपी और प्रधानमंत्री ने जो वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला के खाते में 2500 आएंगे वो नहीं आए.

आप नेता आतिशी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पहली कैबिनेट बैठक में फैसला होगा और 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये आ जाएंगे लेकिन ये वादा झूठा निकला. पैसा तो छोड़िए रजिस्ट्रेशन भी नहीं हुआ. बस एक झुनझुना दे दिया कि 4 मंत्रियों की कमेटी फैसला लेगी.

बीजेपी से पूछे 4 सवाल

महिला समृद्धि योजना को लेकर पूर्व सीएम आतिशी ने बीजेपी से 4 सवाल पूछे.

  1. क्या बीजेपी दिल्ली की हर महिला को 2500 देगी या फिर इतने शर्तें लगा देगी की 1% महिलाओं को भी पैसा नहीं मिलेगा. 48 लाख महिलाओं को पैसा मिलेगा या नहीं? मोदी जी ने सभी महिलाओं से वादा किया था.
  2. कमेटी बने 12 दिन हो गए लेकिन कोई फैसला नहीं लिया गया, बीजेपी के पास अरविंद केजरीवाल को गालियां देने का समय है.
  3. 2500 रुपए के लिए रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?
  4. 2500 रुपए महिलाओं के खाते में कब आएंगे?

पूर्व सीएम आतिशी ने कहा, आज दिल्ली की सभी महिलाएं इन 4 सवालों के जवाब मांग रही है.

सीएम रेखा गुप्ता ने क्या ऐलान किया?

सीएम रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद इस बात का ऐलान किया था कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं के खाते में 2500 रुपये की पहली किस्त डाली जाएगी. हालांकि, 8 मार्च के दिन सीएम रेखा गुप्ता ने इस योजना को लेकर और भी जानकारी सामने रखी. सीएम ने बताया था कि पार्टी अपने इस वादे को पूरा करने जा रही है. दिल्ली कैबिनेट ने इस स्कीम को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत आर्थिक तौर से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपए महीने भत्ता मिलेगा.

सीएम ने इस दौरान यह भी बताया था कि इस साल के लिए 5100 करोड़ रुपए इस योजना के लिए आवंटित किए गए हैं. साथ ही एक कमेटी का भी गठन किया गया है. मंत्री प्रवेश वर्मा और मंत्री कपिल मिश्रा इस कमेटी में होंगे. सीएम ने जानकारी दी थी कि एक पोर्टल बनाया जाएगा. BPL कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.