Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

‘ये तो वही तांत्रिक है जिसने…’, नई नवेली दुल्हन से की गंदी हरकत, फिर भाग गया, वापस लौटा तो गांव वालों ने कर दी खटिया खड़ी

बिहार के बक्सर में तांत्रिक ने नई नवेली दुल्हन के साथ घिनौनी करतूत की. फिर वहां से फरार हो गया. वापस लौटा तो गांव वालों ने उसे पहचान लिया. फिर उसकी जमकर धुनाई कर डाली. बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव का है. यहां रहने वाला गोपाल सिंह खुद को तांत्रिक पुजारी बताकर झाड़-फूंक करता था. वह गाजीपुर के रेवतीपुर गांव में झाड़-फूंक के बहाने गया था, जहां हवलदार राम के परिवार ने उसे बुलाया था. आरोप है कि 19 जून की रात वह सभी से मिलकर घर में रुका, लेकिन रात में नव विवाहिता के कमरे में घुस गया. वहां उसने महिला की आंखों में जबरन कोई दवा डाली और छेड़छाड़ की. विरोध करने पर उसका मंगलसूत्र भी छीन लिया.

मौके पर पहुंची पुलिस

शोर मचने पर घरवालों की नींद खुली, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था. दवा से महिला की आंखों की रोशनी प्रभावित हुई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा. घटना के बाद गुरुवार को महिला के परिजन आरोपी की तलाश करते हुए तियरा गांव पहुंचे. वहां आरोपी गोपाल सिंह दिख गया, लेकिन वह भागकर एक घर में छिप गया. ग्रामीणों ने घर को घेरकर उसे बाहर निकाला और पकड़ लिया. डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे राजपुर थाने ले आई.

जांच में जुटी पुलिस

राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी गोपाल सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसके खिलाफ महिला के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. अब उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत गाजीपुर जिले के रेवतीपुर थाना भेजा जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.