Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

मैरिज ब्यूरो चलाने वाली ने पति से करवा दी शादी, 11 महीने लड़की के साथ रहा, उसी के पैसों से खरीदी कार

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अमेरी की एक महिला चित्रा चौधरी, जो मैरिज ब्यूरो चलाती थी, उसने अपने ही पति संजय चौधरी की प्रोफाइल युवती को भेज दी और उसकी शादी भी उसी से करा दी। युवती दमयंती चौधरी, जो कि जांजगीर-चांपा की रहने वाली है, जुलाई 2024 में शादी के लिए मैरिज ब्यूरो से जुड़ी थी। शुरुआत में कई प्रोफाइल भेजे गए। लेकिन जब कोई पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने अपने पति का ही प्रोफाइल भेज दिया। उनकी शादी गिरौधपुरी धाम में कराई गई, जिसके बाद संजय युवती को हरियाणा लेकर गया और 11 महीने साथ रहा। बाद में दोनों बिलासपुर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गए

इस दौरान संजय ने बीमारी, जरूरत और इमरजेंसी का बहाना बनाकर युवती से 7 लाख रुपए वसूले और उसकी रकम से एक कार भी खरीदी। फिर एक दिन संजय अचानक गायब हो गया। तब जाकर दमयंती को पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई है, वो पहले से शादीशुदा है और चित्रा ही उसकी पहली पत्नी है।

युवती की शिकायत पर चित्रा और संजय दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.