Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘मैं ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर हूं’… महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने किया अवैध बाइक टैक्सी के नेटवर्क को एक्सपोज

महाराष्ट्र में एक अधिकारी ने पिछले दिनों दावा किया था कि मुंबई में अवैध बाइक टैक्सी नहीं चलती हैं. अधिकारी के इस दावे को लेकर महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इसकी जांच कर डाली, जिसमें उन्होंने एक रैपिडो बाइक को रंगे हाथों पकड़ा, जो अवैध रूप से ऐप के माध्यम से यात्रियों की बुकिंग कर रही थी. इस तरह, परिवहन मंत्री ने खुद उस संगठन को बेनकाब कर दिया जो बिना प्राधिकरण के ‘बाइक ऐप’ चला रहा था.

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने अधिकारी के दावे की हकीकत पता करने के लिए खुद ही रेपिडो का इस्तेमाल किया. उन्होंने एक बाइक बुक की और 10 मिनट के भीतर बाइक उन्हें लेने पहुंच गई. इस दौरान उन्होंने बाइक सवार ड्राइवर को 500 रुपये बतौर किराया देने की पेशकश की और कहा कि मुंबई में बाइक टैक्सी अवैध है.

तुम पर केस दर्ज करके क्या होगा? -मंत्री

मंत्री बाइक ड्राइवर से कहा कि मैं परिवहन मंत्री हूं. मुंबई में बाइक टैक्सी अवैध है. ये नियम आपके लाभ के लिए ही है. उन्होंने आगे कहा, ‘आप यहां आइए, इसके लिए मैं आपको 500 रुपये दे रहा हूं’ हालांकि बाइक ड्राइवर ने मंत्री से पैसे लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद मंत्री ने कहा कि तुम जैसे गरीब व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करके हमें कुछ हासिल नहीं होने वाला है, लेकिन इसके पीछे जो लोग छिपे हैं, उनको सजा मिलनी चाहिए, हमारी मंशा यही है.

महाराष्ट्र में नहीं है बाइक टैक्सी चलाने की परमिशन

राज्य सरकार ने अभी तक महाराष्ट्र में किसी भी ऐप-आधारित बाइक एग्रीगेटर को संचालन की ऑफिशियल परमिशन नहीं दी है. हाल ही में घोषित ई-बाइक नीति के अनुसार, केवल 1 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में सेवाएं संचालित करने के लिए विशिष्ट मानदंडों का पालन करने वाली कंपनियों को ही अनुमति दी जाती है. सरकार ने अभी तक नियमों को अधिसूचित नहीं किया है, जो ऐसी सेवाओं को अवैध बनाता है.

हालांकि, जब मंत्री ने अधिकारी से यह जांच करने के लिए कहा कि क्या अवैध बाइक टैक्सी ऐप्लिकेशन और सेवाएं चालू हैं, तो अधिकारी ने आश्वासन दिया कि ऐप और सेवा चालू नहीं हैं. उन्होंने एक “आधिकारिक” उत्तर में कहा कि मुंबई या अन्य शहरों में कोई भी अनधिकृत बाइक टैक्सी ऐप नहीं है.

पिछले महीने, महाराष्ट्र परिवहन आयुक्त कार्यालय ने रैपिडो और उबर कंपनियों के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में अवैध रूप से बाइक टैक्सी चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.