Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

केदारनाथ यात्रा फिर रोकी गई, सोनप्रयाग के पास भूस्खलन… निकाले गए फंसे यात्री

केदारनाथ धाम की यात्रा को एक बार फिर मौसम की मार झेलनी पड़ी है. गुरुवार को भारी बारिश के कारण सोनप्रयाग के पास मुनकटिया स्लाइडिंग जोन में भूस्खलन होने से रास्ता बंद हो गया. इससे यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है.

जानकारी के अनुसार, मुनकटिया क्षेत्र में भारी बारिश के चलते अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा. देखते ही देखते पूरी सड़क मलबे और चट्टानों से ढक गई, जिससे पैदल और वाहनों दोनों का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया. पुलिस के अनुसार, यह स्थान केदारनाथ मार्ग पर एक संवेदनशील और पहले से चिन्हित भूस्खलन क्षेत्र है.

घटना के समय कुछ श्रद्धालु गौरीकुंड से लौटते हुए मुनकटिया क्षेत्र में फंस गए थे. लोगों की मदद के लिए मौके पर तुरंत राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम पहुंची और सभी फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित सोनप्रयाग तक लाया गया. इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है.

प्रशासन का कहना है कि स्थिति का जायजा लिया जा रहा है और मलबा हटाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा. मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए यात्रा को फिलहाल कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और बिना सूचना के यात्रा शुरू न करें.

स्थानीय प्रशासन, पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. मलबा साफ होते ही यात्रा फिर से शुरू किए जाने की संभावना है. यात्रियों को फिलहाल सोनप्रयाग और उसके आसपास के सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.