Logo
ब्रेकिंग
महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे... Dhanbad Crime News: धनबाद के बलियापुर जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव, पूजा सामग्री मिलने से नरबलि... Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद...
Header Ad

मुस्लिम महिला ने जीता ‘गणेश जी का लड्डू’, हो रही थी नीलामी; बुर्का पहने आई और लगा दी 1.88 लाख की बोली

0

तेलंगाना के निर्माण जिले में धार्मिक सद्भाव का अनुठा मामला सामने आया है. यहां विनायक विसर्जन के अवसर पर एक गणेश मंडपम में गणेश लड्डू की नीलामी हुई. इस निलामी में बुर्का पहने एक महिला ने गणेश लड्डू की नीलामी में भाग लिया और उसे जीत लिया. महिला का नाम अमरीन बताया जा रहा है. महिला ने निलामी में 1,88,888 रुपये की बोली लगाकर लड्डू जीत लिया.

यह पहली बार नहीं है जब तेलंगाना में मुस्लिम महिलाओं ने किसी नीलामी में गणेश लड्डू जीता हो. पिछले साल, कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के भाटपल्ली इलाके में श्री विघ्नेश्वर गणेश मंडली द्वारा स्थापित एक मंडपम में, अफ़ज़ल और मुस्कान दंपत्ति ने 13,126 रुपये का एक लड्डू जीता था.

अन्य कई जगह लगाई गई लाखों-करोड़ों की बोलियां

इस साल इस साल, कीर्ति रिचमंड विला के गणपति लड्डू की नीलामी में भारी कीमत लगी. इस दौरान 10 किलो के इस लड्डू के लिए 80 से ज़्यादा विला मालिकों के बीच प्रतिस्पर्धा थी. इस दौरान ढाई घंटे में लगभग 500 बोलियां लगाई गई. आखिरकार यह लड्डू 2.32 करोड़ रुपये में बिका, जिससे एक नया रिकॉर्ड बना गया.

हैदराबाद के बालापुर लंबोदरडी के लड्डू ने एक बार फिर रिकॉर्ड कीमत हासिल की। ​​इस उत्साही नीलामी में, स्थानीय लिंगाला दशरथ गौड़ ने यह लड्डू 35 लाख रुपये में जीता. इस बार, बालापुर के लड्डू की कीमत पिछले साल से 5 लाख रुपये ज्यादा रही.

वहीं रायदुर्गम में स्थित भुजा अपार्टमेंट में एक लड्डू 51.7 लाख रुपये में बिका. इस लड्डू को अपार्टमेंट में रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी कोंडापल्ली गणेश को ने जीता. इसके अलावा हैदराबाद के कोटापेट में आयोजित में एक लड्डू नीलामी में एक छात्र ने मात्र 99 रुपये में 333 किलो का लड्डू जीता. यह लड्डू एकदंत युवा संघ के तत्वावधान में आयोजित लकी ड्रॉ में बीबीए के छात्रा साक्षी गौड़ को यह लड्डू मिला.

Leave A Reply

Your email address will not be published.