Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

कान्हा का ‘घर’ पानी-पानी, बांके बिहारी-राधावल्लभ मंदिर तक पहुंचीं यमुना; श्रद्धालु दर्शन के लिए परेशान

0

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है. इस कारण निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. प्रशासन प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटा है. इसी बीच वृंदावन से बाढ़ की भयावह तस्वीरें सामने आई हैं. यहां परिक्रमा मार्ग पर पानी भर चुका है. ठाकुर बांके बिहारी मंदिर और राधावल्लभ मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते पर भी पानी का सैलाब आ गया है.

मंदिरों तक जाने का रास्ता बंद हो जाने के कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आपको बताते चले की वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर और राधावल्लभ मंदिर की ओर जाने वाला दाऊजी मंदिर का रास्ता, जो की गेट नंबर 2 की तरफ जाता है. वहां कमर कमर तक पानी भरा हुआ है. इस वजह से श्रद्धालु सीधे रास्ते से अपने आराध्य के दर्शन नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें लंबा चक्कर लगाकर मंदिर पहुंचना पड़ रहा है.

पानी में डूबा बाजार

इतना ही नहीं, बांके बिहारी मंदिर के आसपास का पूरा बाजार भी पानी में डूब चुका है. दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है. कई दुकानें बंद करनी पड़ी हैं और जिन दुकानों में पानी पहुंचा है, वहां रखा सामान पूरी तरह खराब हो गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण आसपास के नाले और नालियां जाम हो गई हैं. इस कारण पानी वापस लौटने लगा है, जो कि सड़कों और गलियों में भर रहा है.

मंदिर मार्ग पर हुआ जलभराव

यही कारण है कि बाजार और मंदिर मार्ग पर जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है. ठाकुर राधावल्लभ मंदिर की सीढ़ियां पूरी तरह जलमग्न हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है. श्रद्धालुओं का कहना है कि वे बड़ी श्रद्धा से सुबह-सुबह स्नान कर भगवान के दर्शन के लिए निकलते हैं, लेकिन गंदे और बदबूदार पानी में होकर गुजरना बेहद दुखद और निंदनीय है.

परेशानी से जूझ रहे श्रद्धालुओं

उनका मानना है कि प्रशासन और सरकार को तुरंत इस स्थिति पर ध्यान देना चाहिए और ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके. फिलहाल प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, लेकिन बढ़ते जलस्तर ने हालात को और गंभीर बना दिया है. मथुरा और वृंदावन में यह स्थिति श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बन गई है और स्थानीय कारोबारियों के लिए आर्थिक संकट लेकर आई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.