Logo
ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
Header Ad

मिर्जापुर में SSB जवान के घर पर कब्जा, अधिकारियों से बोला- वर्दी में कर लूंगा आत्मदाह

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में रहने वाले एसएसबी के जवान ने डीएम या एसपी कार्यालय पर आत्मदाह की धमकी दी है. जवान ने बताया कि पांच साल पहले उसके मकान में अवैध कब्जा हो गया. इस कब्जे को हटाने के लिए वह पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के चक्कर काटते हुए थक चुका है. लेकिन अब यदि कब्जा नहीं हटा तो वह डीएम या एसपी कार्यालय पर आकर आत्मदाह करेगा.

पीड़ित जवान रयूफ अंसारी पुत्र कय्यूम अंसारी ने बताया कि वह केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल सशस्त्र सुरक्षा बल (SSB) में कांस्टेबल है और उसकी पोस्टिंग भूटान बॉर्डर के पोखराझार में है. पीड़ित जवान ने बताया कि कुछ साल पहले उसने हलिया के देवरी बाजार में दो बिस्वा जमीन खरीदी और इस जमीन पर दो कमरों का मकान बनवाया था. इस मकान में अभी प्लास्टर का काम बाकी ही था कि उसकी छुट्टी खत्म हो गई और वह ड्यूटी पर लौट गया.

पांच साल से लगा रहा चक्कर

पीड़ित ने बताया कि वहां पहुंचने के कुछ ही दिन बाद खबर आई कि घर खाली देख संतोष कुमार नामक व्यक्ति ने इसपर कब्जा कर लिया है. पीड़ित ने बताया कि उसने तत्काल थाना पुलिस से लेकर क्षेत्राधिकारी लालगंज को शिकायत दी. जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो एसडीएम से लेकर डीएम तक से गुहार लगाई. पीड़ित के मुताबिक इस बात के पांच साल हो गए और तब से वह जब भी छुट्टी पर आता है, पूरी छुट्टी अधिकारियों के सामने गुहार लगाने में ही काट देता है.बावजूद इसके अब तक किसी अधिकारी ने उसका मकान खाली कराने की जहमत नहीं उठाई है.

किराए के घर में रह रहा जवान

इसकी वजह से वह आर्थिक, मानसिक व सामाजिक प्रताड़ना से जूझ रहा है. पीड़ित जवान के मुताबिक अपना घर होते हुए वह अपने बीबी बच्चों के साथ स्वयं का घर होने के बाद भी किराए के घर में रहने को विवश हैं. इस चक्कर में वह ना केवल 15 लाख रुपये का कर्जदार हो गया, बल्कि बच्चों का फीस तक जमा नहीं कर पा रहा है. अब पीड़ित ने एक बार फिर डीएम और एसएसपी को गुहार लगाई है. साथ ही चेतावनी दी है कि 22 मार्च तक उसका घर खाली नहीं हुआ तो वह वर्दी में आकर डीएम या एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह करेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.