Logo
ब्रेकिंग
Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज... Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की... Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था... Kaithal Police Action: एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सिंगर ने मांगी सुरक्षा, मोबाइल लोकेशन खंगाल ... Jabalpur Land Scam: यूरिया लेने पहुंचे किसान के उड़े होश, बिना बेचे ही किसी और के नाम दर्ज हो गई 7 ए... Ratlam Police Action: रतलाम पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक! साफेमा कोर्ट से 34 करोड़ की अवैध ... Morena Police Mystery: मुरैना में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, तलाशी में पिस्टल और 41 लाख रुपए दे... Gwalior News: एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाकर ग्वालियर लौटीं कृष्णा शर्मा; रेलवे स्टेशन पर हुआ भव...
Header Ad

मां की आंखों में मिर्ची झोंक कर बेटे का अपहरण… अब पुलिस ने दो बदमाशों का किया हाफ एनकाउंटर; अरेस्ट

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 13 फरवरी गुरुवार को मुरार स्थित सीपी कॉलोनी में मां की आंखों में मिर्ची झोंककर अपहरण किए गए शिवाय गुप्ता के मामले में मुरैना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने शिवाय गुप्ता अपहरण कांड में शामिल 2 बदमाशों को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार लिया है. बदमाशों की जवाबी फायरिंग में पुलिस की ओर की गई फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

ग्वालियर और मुरैना पुलिस लगातार शिवाय गुप्ता के अपहरणकर्ताओं के बारे में जानकारी जुटाने लगी हुई थी. बदमाशों को पकड़ने के लिए लगातार पुलिस सर्च अभियान चला रही थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की, दो बदमाश किसी वारदात के नियत से माता बसैया इलाके में घूम रहे हैं. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची को रात करीब साढ़े 12 बजे कोटवार डैम के पास दो संदिग्ध नजर आए. जिन्हें पुलिस ने बुलाया, तो दोनों ही बदमाशो ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

बदमाशों के पैर में लगी

बचाव में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए. फायरिंग रुकने के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करके इलाज के लिए मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस हाफ एनकाउंटर में घायल हुए दोनों बदमाशों की पहचान राहुल और बंटी गुर्जर के रूप में हुई है. इनके कब्जे से पुलिस ने लाल कलर की बाइक और अवैध हथियार सहित कारतूस भी बरामद किए हैं.

पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया

आरोपियों से मिली बाइक के बारे में बताया जा रहा है कि यह वही बाइक है, जिस पर शिवाय गुप्ता का अपहरण ग्वालियर से किया गया था. पकड़े गए दोनों बदमाशों से जब पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की, तो उन्होंने बताया है कि शिवाय का अपहरण उन्होंने नहीं किया बल्कि उनके साथी राहुल और भोला ने किया था. उन्होंने तो सिर्फ वारदात के लिए बाइक का इंतजाम किया था. पुलिस को आशंका है कि अपहरण कांड के पीछे अभी और भी नामों का खुलासा हो सकता है.

जांच में जुटी पुलिस

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुरैना पुलिस की ओर से ग्वालियर पुलिस को जानकारी दे दी गई है. 6 वर्षीय मासूम शिवाय के अपहरण कांड को एक अलग थ्योरी से भी जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपियों का शिवाय के मुरैना में रहने वाले मामा गौरव गुप्ता से पैसों का विवाद था और इसी विवाद को लेकर एक साल पहले 2024 में शिवाय के मामा के बेटे का भी अपहरण का प्रयास किया गया था. फिलहाल आरोपियों और शिवाय के मामा के बीच की कड़ी के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.