Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

महाराष्ट्र: विरार में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा गिरा…अब तक 15 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0

महाराष्ट्र में चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया. दिल दहला देने वाला ये हादसा राज्य के पालघर जिले के विरार में हुआ. यहां जिस चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहा उसका नाम रमाबाई अपार्टमेंट था. इमारत का एक हिस्से के ढह जाने से 15 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी. मृतकों में एक मां बेटी की जोड़ी भी शामिल है. 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि अन्य 2 मिसिंग हैं.

एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी है. राहत और बचाव का काम जोर शोर से चल रहा है. दो लोगों को रेस्क्यू किया गया है. इमारत के मलबे में कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है. इमारत मंगलवार देर रात ढही. विरार के नारंगी फाटा स्थित रामू कंपाउंड स्थित स्वामी समर्थ नगर में रमाबाई अपार्टमेंट नामक चार मंजिला इमारत 2012 में बनाई गई थी. वसई-विरार नगर निगम ने इसे बेहद खतरनाक इमारत घोषित किया हुआ था.

इमारत के बिल्डर को हिरासत में लिया गया

इसके बाद भी इस इमारत में नागरिक रह रहे थे. हादसे के बाद वसई-विरार नगर निगम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इमारत के बिल्डर को हिरासत में ले लिया है. नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की दो टीमें मौके पर राहत कार्य कर रही हैं. पालघर जिले की कलेक्टर इंदु रानी जाखड़ ने बताया कि मलबे में अभी और लोगों के फंसे हो सकते हैं.

शुरुआत में मलबा हटाने का काम हाथों से किया गया. ऐसा इसलिए क्योंकि जिस इलाके में ये इमारत थी वो बहुत ही तंग है, जिससे भारी मशीनें नहीं पहुंच पा रही थीं. हालांकि अब मलबे को हाटने में मशीनें लगी हैं. अब काम तेजी से किया जा रहा है. ये बात वसई-विरार नगर निगम के असिस्टेंट कमिश्नर गिल्सन गोंसाल्वेस ने बताई.

गैरकानूनी थी इमारत

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी की ओर से बताया गया कि जिस चॉल पर इमारत का हिस्सा गिरा, उसमें कोई नहीं था. आसपास की दूसरी चॉलें भी खाली करा दी गई हैं. वहां के लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए हैं. इमारत के गैरकानूनी होने की बात भी सामने आ रही है. वसई-विरार नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इस इमारत को बनाने के लिए नगर निगम से अनुमति नहीं ली गई थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.