Logo
ब्रेकिंग
Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... Bihar Flood News: बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, भागलपुर में NH-80 पर 2 फीट पानी; 5 दिनों से... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का... Delhi BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में दिखा पीएम मोदी का जलवा, बिजनेस फोरम के बाद विदेशी प्रत...
Header Ad

मध्य प्रदेश के अशोकनगर में मूक-बधिर बालिका से तीन हैवानों ने किया गैंगरेप

0

अशोकनगर। अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात 10-12 वर्ष की एक मूक-बधिर बालिका के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने दो घंटों के भीतर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि तीन युवक अजय, गणपत और जगदीश पड़ोस के गांव से पीड़िता के गांव में जुआ खेलने आए थे। रात को लौटते समय तीनों ने घर के पास खेल रही मूक-बधिर बालिका का अपहरण कर लिया। वे उसे मक्के के खेत में ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता और उसके स्वजन को थाने ले आई।

पीड़िता मूक-बधिर होने के कारण सांकेतिक भाषा की एक महिला विशेषज्ञ को बुलाकर अपराधियों का ब्यौरा जुटाया गया। बालिका और स्वजन के बयानों के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पड़ोसी गांव से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.