Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

मध्य प्रदेश की महिलाएं पी रहीं सबसे ज्यादा शराब… जीतू पटवारी के आरोप पर बोली BJP- ये घोर अपमान कर रहे

0

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने बड़ा आरोप लगाया है. अध्यक्ष जीतू पटवारी का आरोप है कि सबसे ज्यादा शराब मध्य प्रदेश की महिलाएं पीती हैं. उन्होंनेकहा,लाडली बहन योजना के नाम पर वोट लिए गए और आज वही लाडली बहन सबसे ज्यादा नशा कर रही हैं. पटवारी ने आरोप लगाया कि पूरे देश में शराब की सबसे ज्यादा खपत मध्य प्रदेश में है.

जीतू पटवारी ने यह भी कहा कि ड्रग्स के मामले में प्रदेश ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इन हालातों के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, अगर आपका बेटा बेरोजगार है, अगर आपका बेटा नशा करके आ रहा है, तो इसकी दोषी बीजेपी, सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं. पूरे देश में मध्य प्रदेश की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती हैं. मध्य प्रदेश का सपना देखने वाली बीजेपी ने यह हालात कर दिए हैं.

कांग्रेस ने साधा BJP पर निशाना

जीतू पटवारी ने आगे कहा, पूरे देश में अगर कहीं सबसे ज्यादा शराब की खपत है तो वो मध्य प्रदेश में है. जितना ड्रग्स का कारोबार मध्य प्रदेश की धरती से होता है दूसरे किसी राज्य से नहीं होता है. लेकिन, हमारे सीएम ने इस नशे से निजात दिलाने के लिए कभी प्रयास नहीं किया. साथ ही उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा कुपोषित भी है और गरीब भी है.

बीजेपी ने किया तीखा पलटवार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान को लेकर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि जीतू पटवारी प्रदेश की महिलाओं को शराबी बता कर उनका अपमान कर रहे हैं. ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है, यह महिलाओं के प्रति घोर अपमान है. उन्हें बताना चाहिए कि आखिर किस आधार पर वो ऐसी बातें बोल रहे हैं. कांग्रेस पार्टी को उनके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, वरना प्रदेश की महिलाएं कभी माफ नहीं करेंगी.

बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा ने कहा, जब किसी नेता की सोच खोखली हो, तो वो महिलाओं को बदनाम करने के लिए झूठे आंकड़ों का सहारा लेता है. जीतू पटवारी का बयान सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान की हत्या है. महिला नहीं, आपकी मानसिकता नशे में डूबी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.