Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

मठ के लॉज में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा मुस्लिम युवक, हिंदू पहचान बताकर ली थी एंट्री; पोल खुली तो मच गया बवाल

0

कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक ने अपना नाम बदलकर एक हिंदू महिला के साथ मठ में ठहरने की कोशिश की. इस दौरान युवक की असली पहचान उजागर हो गई. आरोपी युवक के पास एक फर्जी आधार कार्ड भी मिला, जिसे उसने हिंदू नाम से बनवाया था. जानकारी के मुताबिक मामला चिकमंगलूर के श्रृंगेरी कस्बे का है.

एनआर पुरा तालुका के बालेहोन्नूर निवासी अब्दुल समद ने अपना नाम बदलकर रमेश के नाम से आधार कार्ड बनवाया. इसी फर्जी आधार कार्ड के सहारे उसने महिला को अपनी पत्नी बताकर श्रृंगेरी मठ के लॉज में कमरा दिलवाया, लेकिन इसी बीच दोनों की पोल खुल गई और युवक के असली नाम के साथ उसके मुस्लिम होने की जानकारी सामने आ गई, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया.

5 सालों से रिलेशनशिप में महिला-युवक

महिला की उम्र करीब 38 साल बताई जा रही है. अब्दुल समद और महिला की पहले दोस्ती हुई. फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हुई और रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों पिछले 4-5 सालों से रिलेशनशिप में हैं. महिला युवक के मुस्लिम होने की सच्चाई पहले से जानती थी और उसके साथ रिलेशनशिप में थी. अब्दुल और महिला श्रृंगेरी मठ के लॉज में कमरा लिया. कर्मचारियों को उनकी पहचान को लेकर शक हुआ. जांच करने पर अब्दुल की असली पहचान सामने आ गई.

पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया

इसके बाद कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी कि मुस्लिम युवक ने मठ में फर्जी आधार कार्ड देकर एंट्री ली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया. इस मामले में श्रृंगेरी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि अब्दुल ने फर्जी आधार कार्ड किस तरीके से बनवाया और उसका इस्तेमाल किन-किन जगहों पर किया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.