Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

मजीठिया केस में बड़ी Update, आज हाईकोर्ट में सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर

आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में इस याचिका पर आज सुनवाई होगी।

मजीठिया की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि उनकी गिरफ्तारी गैर-कानूनी है और अदालत से पुलिस रिमांड को रद्द करने की मांग की गई है। याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि जिस रिपोर्ट के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है, उसे पहले ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द किया जा चुका है।

मजीठिया के वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने बताया कि, “यह मामला पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष पर आधारित है।  यह केस उस खारिज रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया था।  इससे पहले बुधवार को मजीठिया का 7 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने पर उन्हें दोबारा जिला अदालत में पेश किया गया था, जहां अदालत ने रिमांड अवधि को 4 दिन और बढ़ा दिया। बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी और उसके बाद की कानूनी कार्यवाही पर पूरे राज्य की राजनीतिक नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि हाईकोर्ट से उन्हें कोई राहत मिलती है या नहीं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.