Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

भोपाल में भीषण हादसा: क्रेटा ने बाइक सवार परिवार को 50 मीटर तक घसीटा, 3 की मौत, 1 मासूम गंभीर

0

भोपाल।  मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में बैरसिया थाना क्षेत्र के तरावली जोड़ के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गुना जिले के नंबर पर रजिस्टर्ड एक तेज़ रफ़्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है जिसे भोपाल रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद कार ने बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटा। हादसा इतना भयानक था कि बाइक और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर दूर-दूर तक बाइक के पार्ट्स और मृतकों के जूते-चप्पल बिखर गए। इतना ही नहीं, मृतक की जेब में रखा मोबाइल फोन भी ब्लास्ट हो गया।

हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने कार पर पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ की। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है, जबकि गंभीर रूप से घायल बच्ची का इलाज भोपाल में जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.