Logo
ब्रेकिंग
धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा
Header Ad

भारी बारिश और बर्फबारी के बावजूद नहीं थमी भक्तों की आस्था, बद्रीनाथ और हेमकुंड में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

बद्रीनाथ धाम में इस समय श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को 23,659 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जिससे कुल संख्या 5,61,222 तक पहुँच गई है। यहाँ मौसम में बदलाव और चोटियों पर हिमपात हो रहा है।

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी का दौर-

हेमकुंड साहिब में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को 7,953 सिख श्रद्धालु यहाँ पहुंचे, जो इस बार का सबसे अधिक आंकड़ा है। अब तक कुल 28,306 श्रद्धालु मत्था टेक चुके हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-

डीएम चमोली, संदीप तिवारी ने बताया कि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। बर्फबारी के कारण सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स और एसडीआरएफ तैनात की गई है। यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें और गर्म कपड़े पहनें।

यात्रियों के लिए सलाह-

उच्च हिमालय में मौसम खराब होने के कारण यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। यात्रा के दौरान गर्म कपड़े साथ लाना और प्रशासन की सलाह का पालन करना आवश्यक है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.