Logo
ब्रेकिंग
SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव...
Header Ad

भारत में आज होगा चांद का दीदार, कल मनेगी ईद-उल-फितर

भारत में मुस्लिमों का पाक महीना रमजान का आज आखिरी दिन है और 31 मार्च दिन सोमवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. ईद का त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक होता है. दुनिया भर के मुसलमान हर्षोउल्लास के साथ ईद मनाते हैं. ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है. यह त्योहार रमजान के पाक महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है. ईद उल-फितर, जिसे मीठी ईद के नाम से भी जाना जाता है. इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन मनाया जाता है.

सऊदी अरब में 29 मार्च को ईद का चांद दिख गया और आज 30 मार्च को ईद मनाई जा रही है. वहीं अब भारत में 30 मार्च को चांद का दीदार होगा और 31 मार्च को ईद मनाई जाएगी. सऊदी अरब में रमजान भारत से एक दिन पहले यानी 1 मार्च से शुरू हुआ था. यही वजह है कि भारत में ईद का त्योहार सऊदी अरब से एक दिन बाद 31 मार्च को मनाया जाएगा.

खास दावत होती है तैयार

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक, शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर मनाई जाती है. ईद का दिन चांद के नजर आने पर भी तय होता है. रमजान के पाक महीने में रोजे रखने के बाद रोजेदार ईद मनाते हैं. ईद-उल-फितर के मौके पर खास दावत तैयार की जाती है. जिसमें खासतौर से मीठा खाना शामिल किया जाता है. इसे भारत और कुछ दक्षिण एशियाई देशों में मीठी ईद भी कहा जाता है.

ईद-उल-फितर का पर्व अमीर से लेकर गरीब हर कोई खुशी से मना सके इसके लिए इस्लाम में गरीबों को फितरा भी दिया जाता है. ईद-उल-फितर का त्योहार भाईचारे और अमन का पैगाम लाने वाला त्योहार है. ईद के कारण देश भर के बाजारों में खूब रौनक रहती है.

ईद-उल-फितर का महत्व

ईद के दिन लोग सुबह जल्दी उठकर नए कपड़े पहनते हैं, नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं. इस दिन लोग सेवई और अन्य मीठे व्यंजन बनाते और खाते हैं. ईद-उल-फितर दान और दयालुता का भी त्योहार है. इस दिन, मुसलमान गरीबों और जरूरतमंदों को फितरा नामक दान देते हैं. यह अल्लाह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देने का दिन है. ईद दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर खुशियां मनाने और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का दिन है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.