Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

भारत ने मार गिराए थे PAK के 6 लड़ाकू विमान और एक C-130 एयरक्राफ्ट… ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के छह लड़ाकू विमानों को हवा में मार गिराया. इसके साथ-साथ कई क्रूज मिसाइलों को भी नष्ट कर दिया. सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी है. सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना ने जब पाकिस्तानी वायुसेना को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में विश्लेषण किया तो पता चला कि भारत की क्रूज मिसाइलों ने पाकिस्तानी वायुसेना के छह लड़ाकू विमानों, दो हाई वैल्यूड एयरक्राफ्ट, 10 से अधिक यूसीएवी, एक सी-130 परिवहन विमान के साथ-साथ कई क्रूज मिसाइलों को तबाह कर दिया.

सुदर्शन मिसाइल ने पाक में मचाई तबाही

सूत्रों ने बताया कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम सुदर्शन ने पाकिस्तान में जमकर तबाही मचाई. सुदर्शन मिसाइल के जरिए 300 किलोमीटर दूर से लंबी दूरी से सटीक हमला किया गया. सुदर्शन ने पाक के एक हाई वैल्यूड एयरक्राफ्ट को हमले में तबाह कर दिया. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में हवा से सतह पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया. भारत ने भोलारी एयरबेस पर हमले कर स्वीडिश मूल के AEWC एयरक्राफ्ट को नष्ट कर दिया.

सूत्रों ने बताया कि हैंगर में लड़ाकू विमानों की मौजूदगी के बारे में भी जानकारी है, लेकिन पाकिस्तानी वहां से मलबा भी नहीं निकाल रहे हैं, इसलिए हम जमीन पर लड़ाकू विमानों के नुकसान की गिनती नहीं कर रहे हैं. पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना के रडार और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों ने पकड़ लिया था और हमले के बाद उन्हें गायब होते देखा गया था.

भारत ने किया क्रूज मिसाइल का इस्तेमाल

सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी ठिकानों पर हमला करने के लिए केवल हवा से लॉन्च की जाने वाली क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया. राफेल और एसयू-30 जेट विमानों ने चीन के ड्रोन्स को नेस्तनाबूद कर दिया. सूत्रों ने बताया कि भारतीय वायुसेना संघर्ष के दौरान एकत्र किए गए भारी मात्रा में डेटा का विश्लेषण अभी भी कर रही है.

7 मई को चलाया गया था ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था. इसकी शुरुआत सात मई को हुई थी. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को टारगेट किया. इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. इस हमले के जवाब में पाकिस्तान ने भारत पर हमले की कोशिश की लेकिन भारत ने इसे नाकाम कर दिया. दोनों देशों के बीच संघर्ष 10 मई तक चला. भारतीय वायुसेना के ताबड़तोड़ हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत से संघर्ष विराम का अनुरोध किया. इसके बाद जाकर दोनों देशों के बीच तनाव कम हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.