Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

बैतूल में कोबरा ने युवती को डसा, हुई दर्दनाक मौत

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र के ग्राम बदलपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। सोमवार रात 3 बजे के करीब कोबरा सांप ने बिस्तर पर सो रही 18 वर्षीय युवती को डस लिया। युवती का नाम वर्षा विश्वास था, जो जगन्नाथ विश्वास की पुत्री थी। परिजनों के अनुसार वर्षा अपने बिस्तर पर सो रही थी, तभी अचानक हाथ पर कुछ चुभने का अहसास हुआ। जब नींद खुली तो देखा कि सांप ने डस लिया है। उसने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पाढर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वर्षा के पिता की करीब सात साल पहले मौत हो चुकी है। मां अनीता विश्वास मजदूरी कर परिवार चला रही हैं। मृतका चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसने 11वीं तक पढ़ाई की थी और फिलहाल सिलाई का कार्य कर परिवार का सहारा बन रही थी।

इस घटना के बाद गांव और परिवार में शोक का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.