Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बारिश ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी! सूखी नदी में बाढ़ आने से किनारे पर आ गई लाश, कातिलों तक पहुंची पुलिस

0

बलौदाबाजार:  बाढ़ और बारिश ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त किया है, वहीं छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भारी बारिश से एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई। दरअसल, जिले के कसडोल पुलिस ने चाचा की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले शराब पिलाकर, फिर धारदार हथियार से हत्या कर शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया था। लेकिन बारिश के बाद पानी बढ़ने से शव बहकर बाहर आ गया और मामले का खुलासा हुआ।

दरअसल, पुलिस को 4 सितंबर को ग्राम मोतीपुर गौठान के पास जोंक नदी किनारे अज्ञात शव मिला था जिसके दोनों हाथ स्कॉर्फ से बंधे मिले थे। गले और पीठ पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने जांच में जुटकर शव की पहचान की। मृतक की पहचान पिसीद गांव के शिवप्रसाद साहू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि मृतक के ही भतीजे डिगेश साहू सहित एक अन्य साथी ने हत्या की थी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

वही मृतक शिवप्रसाद का स्वभाव गुस्सैल था और आए दिन परिवार से झगड़ा करता था। इसी रंजिश में भतीजे डिगेश और उसके साथी ने हत्या की साजिश रची। दोनों उसे शराब पिलाकर नदी किनारे ले गए और धारदार हथियार से हमला कर दिया हत्या के बाद शव को रेत में दफना दिया। बारिश के बाद शव नदी किनारे बहकर बाहर आया और राजफाश हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.