Logo
ब्रेकिंग
Chaudhary Birender Singh in Bhiwani: हुड्डा को जन्मदिन पर फोन किया पर उठाया नहीं, अब राजनीति छोड़ दे... Bhiwani News Update: इलाज के अभाव में कुत्ते की मौत पर हंगामा, पुलिस ने पोस्टमार्टम और जांच का दिया ... Panipat News: रोजाना 1500 से ज्यादा मरीजों की ओपीडी, विशेषज्ञों के अभाव में जूझ रहे मरीज Haryana Dilapidated Buildings Data: हरियाणा में जर्जर और असुरक्षित इमारतों का कोई सरकारी रिकॉर्ड नही... Haryana News Faridabad: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के गणेश महोत्सव में राज्यपाल और सीएम ने की पूजा-अर... Kanhaiya Nagar Stabbing Incident: मामूली कहासुनी ने ली युवक की जान, दिल्ली में माचिस के विवाद पर दो ... Monsoon Rain Alert: हिमाचल-उत्तराखंड में लैंडस्लाइड का खतरा, पंजाब-राजस्थान समेत इन राज्यों में भारी... Indore RTO HSRP Update: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चल रहे 75 हजार वाहन, रेड सिग्नल तोड़ा तो भी ब... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के ड्रैगन हाउस होटल में मिले चूहे और सड़े मशरूम; फूड लाइसेंस निलंबित Gwalior Joint Family Inspiration: ग्वालियर के जैन परिवार की अनूठी मिसाल; 41 सालों से एक ही छत और एक ...
Header Ad

बाढ़ और बारिश के बाद बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग Alert, सख्त आदेश जारी

0

जालंधर : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लैक्स में समीक्षा बैठक कर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम जालंधर को हाल ही में आई बाढ़ और लगातार बारिश के बाद पानी व मच्छरों से होने वाली बीमारियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीमारियों के संभावित प्रसार, खासकर डायरिया के लिए तैयारी करना समय की जरूरत है। उन्होंने अधिकारियों को बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पानी की जांच और क्लोरीनेशन को प्राथमिकता देने का आदेश दिए हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को जिले भर में खड़े पानी की निकासी और उचित फोगिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मजबूत बाढ़ कंट्रोल व्यवस्थाओं के कारण जिले को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए जालंधर प्रशासन की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप सतलुज नदी में पानी के तेज प्रवाह के बावजूद जिले भर में बांध में कोई दरार नहीं आई।  स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य हैल्पलाइन 104 डायल करने की अपील की और आश्वासन दिया कि 24 घंटे तत्काल मैडीकल सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने सामाजिक संगठनों और इंडियन मैडीकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) को भी बाढ़ प्रभावित परिवारों को स्वेच्छा से गोद लेने का आह्वान किया।

डॉ. बलबीर सिंह ने सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया और जिन किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उन्हें 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा और दरिया किनारे रहने वाले किसानों को अपने खेतों से रेत निकालने और बेचने की अनुमति देने वाली नई नीति जैसे जन-हितैषी कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने एन.जी.ओ. और समाजसेवियों की भूमिका को स्वीकार करते हुए आई.एम.ए., रोटरी क्लब, डिवाइन ओंकार मिशन यू.के. और अमरीका से समाजसेवी अमरजीत सिंह सहित संगठनों की सराहना की, जिन्होंने गुरदासपुर और पठानकोट में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक रूप से 30 चैक सौंपे।

स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र सरकार पर पंजाब के बकाया 60,000 करोड़ रुपए तुरंत जारी करने पर जोर दिया और कहा कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे को फिर से बहाल करने के लिए यह फंड बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर विधायक बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (रूरल डिवैल्पमैंट) विवेक मोदी, एस.डी.एम.-2 शायरी मल्होत्रा, डा. रमन गुप्ता, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर बिट्टू, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना व अन्य भी मौजूद थे।

बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आई आई.एम.ए.

हाल ही में आई बाढ़ और लगातार बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए इंडियन मैडीकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) जालंधर राहत और कल्याणकारी उपायों में सक्रिय हो गई है। जिला प्रशासनिक कॉम्प्लैक्स में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग दौरान सिविल सर्जन डॉ. रमन गुप्ता की उपस्थिति में आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. एम.एस. भूटानी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. यश शर्मा, वरिष्ठ सदस्य डॉ. राजेश विग, सचिव डॉ. पूजा और डॉ. यू.एस. घई ने 1,00,000 रुपए का चैक राहत कार्यों के लिए सौंपा।

इसके अतिरिक्त, कैपिटल अस्पताल के डॉ. सी.एस. परूथी ने आई.एम.ए. के साथ मिलकर 2,00,000 रुपए का एक और चैक दान किया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब जालंधर सिटी के सदस्यों ने भी स्वास्थ्य मंत्री को राहत किटें सौंपीं। उल्लेखनीय है कि यह सामूहिक योगदान चिकित्सा बिरादरी की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता और संकट की घड़ी में जालंधर की जनता के साथ उनकी एकजुटता को दर्शाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.