Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बस ये हो जाता तो Cannes में डेब्यू करतीं उर्फी जावेद, 1 कागज ने तोड़ दिया सपना

फैंशन इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने लुक्स और अजीबो-गरीब ड्रेसिस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. जहां कई लोगों को उनका ये अंदाज भाता है तो वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें उर्फी की ड्रेसिज बिल्कुल भी पसंद नहीं. इसी बीच उर्फी ने फैंस के साथ एक बड़ी खबर शेयर की. उन्होंने बताया कि वो Cannes film festival में डेब्यू करने जा रही थीं, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि वो ऐसा कर नहीं पाईं.

इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उर्फी डेब्यू करने वाली थीं. उन्होंने अपनी टीम के साथ मिलकर अपना अतरंगी आउटफिट भी तैयार कर लिया था, लेकिन एक कागज के टुकड़े के चलते उनका सपना चकनाचूर हो गया. उर्फी ने अपने फैंस से अपनी लाइफ की ये अपडेट शेयर की.

उर्फी ने बताई कान्स ना जा पाने की वजह

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया. उर्फी ने लिखा- ‘मैं बीते कई दिनों से कुछ अपलोड नहीं कर रही हूं, या फिर कोई पब्लिक अपीरियंस नहीं दे रही क्योंकि मैं कुछ चीजों में उलझी हुई थी. मेरा बिजनेस सही से नहीं चल रहा है. मैंने कई और चीजें भी करने की कोशिश की, लेकिन मुझे वहां भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा. इसी बीच मुझे Inde wild की तरफ से Cannes जाने का भी मौका मिलने वाला था. मैं इस बात के लिए दीपा खोसला और क्षितिज कांकेरिया का बहुत थैंक्यू करूंगीं.’

‘मेरी किस्मत को ये बात मंजूर नहीं थी’

उर्फी ने आगे लिखा-‘लेकिन शायद मेरी किस्मत को ये बात मंजूर नहीं थी, मेरा वीजा रिजेक्ट हो गया. मैं और मेरी टीम कान्स के लिए कुछ क्रेजी आउटफिट भी डिजाइन कर रहे थे, ऐसे में मेरा और मेरी टीम का मनोबल टूट गया. मैं जानती हूं कि आप सब भी इस तरह के रिजेक्शन के कभी ना कभी जरूर गुजरे होंगे. मैं आपकी स्टोरीज सुनना चाहुंगीं.

एक मुहिम की शुरुआत करते हुए उर्फी ने आगे कहा-‘चलिए एक दूसरे को सपोर्ट देते हैं और मनोबल बढ़ाते हैं. रिजेक्शन इस दुनिया का अंत नहीं हैं. ये बस आपको बेहतर तरीके से काम करने का मौका होने चाहिए. अपनी रिजेक्शन स्टोरीज को मेरे साथ शेयर करिए. #REJECTED के साथ मुझे टैग करिए और बताइए कि आपको कहा पर ऐसे रिजेक्शन फेस करना पड़ा. रिजेक्शन के बाद रोना एक आम सी बात है और ये काफी हेल्दी भी है. मैं भी रोती हूं, लेकिन उसके बाद क्या. हर एक नाकामी आपके लिए एक मौका लाती है. मैं इसके बाद नहीं रुकने वाली हूं, और आपको भी हार नहीं माननी चाहिए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.