Logo
ब्रेकिंग
Khandwa Crime News: 24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की ... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Lalbaugcha Raja 2026 First Look: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, शाही अंदाज और नारंगी वस्त्रों म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने...
Header Ad

नीतीश-बीजेपी ने कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार किया… सुबह-सुबह क्यों भड़के लालू?

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे को घेरने में लगी हुई हैं. इस बीच आरजेडी के मुखिया व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने राज्य में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि नीतीश कुमार और बीजेपी ने कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है.

लालू यादव ने मंगलवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, ‘नीतीश बताएं कि शाम पांच बजे से पहले घर में घुसकर ही कितनी हत्याएं हो रही है? क्या नीतीश जानते, पहचानते व समझते हैं कि उनके शासनकाल में आधिकारिक आंकड़ों में 65,000 हत्याएं हुई हैं? नीतीश-बीजेपी ने विधि व्यवस्था का दम ही नहीं निकाला बल्कि उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है. बिहार में इतनी भ्रष्ट, लापरवाह और कामचोर पुलिस कभी भी नहीं रही.’

वहीं, बिहार की राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. अपराधियों ने दो अज्ञात बाइक सवारों की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. यह घटना मझौली-सिंघाड़ा मार्ग पर हुई है. पुलिस ने दोनों के शव को बरामद कर लिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. इसके अलावा बीते दिन सोमवार को रिटायर्ड नर्स और उसकी बेटी की हत्या कर दी गई थी.

क्या कहते हैं बिहार में क्राइम के आंकड़े?

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, बिहार प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर बिहार हत्या के मामलों में 14वें स्थान पर है. 2022 में, बिहार में कुल संज्ञेय अपराध दर प्रति एक लाख जनसंख्या पर 277.1 थी, जबकि राष्ट्रीय औसत 422.2 था. इस मीट्रिक में बिहार 19वें स्थान पर है. भारतीय दंड संहिता के तहत बिहार की अपराध दर 168.1 थी, जिसने राज्य को 21वें स्थान पर रखा. 2021 में, 69.73 प्रतिशत अपराध व्यक्तिगत दुश्मनी, अवैध संबंध या विवाद से जुड़े थे. 2022 में यह बढ़कर 71.20 प्रतिशत हो गया और 2023 में यह और बढ़कर 73.69 प्रतिशत हो गया.

पुलिस का कहना है कि कुछ बड़े राज्यों की तुलना में बिहार में अपराध दर कम है. आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय संज्ञेय अपराध दर 422, आंध्र प्रदेश में 368.2, छत्तीसगढ़ में 404.2, गुजरात में 738.9, हरियाणा में 810.4, केरल में 1274.8, मध्य प्रदेश में 569.3, महाराष्ट्र में 443.0, ओडिशा में 386.7, राजस्थान में 388.8, तमिलनाडु में 617.2, उत्तर प्रदेश में 322.0 और बिहार में 277.1 है. बिहार पुलिस ने ये आंकड़े प्रति लाख जनसंख्या के आधार पर बताए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.