Logo
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
Header Ad

बबूल के पेड़ के नीचे कफन, पैर की हड्डी… कब्रिस्तान से कहां गायब हो गई लाश? तलाश में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के उज्जैन के खाचरोद में एक बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. 2 वर्ष पूर्व दफनाई गई लाश कब्रिस्तान से अचानक गायब हो गई. जैसे ही मुस्लिम समाज के लोगों को इसकी जानकारी लगी तो वह तुरंत वहां पहुंचे और कड़ी आपत्ति जताते हुए तुरंत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

खाचरोद से लगभग 20 किलोमीटर दूर डोडिया गांव में कब्रिस्तान है. यहां से अज्ञात लोगों ने 2 वर्ष पूर्व दफनाई गई एक लाश को गायब कर दिया है. कब्र से गायब हुई लाश को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष व्याप्त है. लोगों ने इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताई है. जैसे ही क्षेत्र में स्थित चंपाखेड़ा पुलिस चौकी को इस घटनाक्रम की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय को अवगत कराया. इसके बाद खाचरोद थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच करते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही, जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हो पाया.

बबूल के नीचे कफन मिला

खाचरोद थाना प्रभारी धनसिंह नलवाय ने बताया कि जांच में पता चला है कि पहले एक कब्र को खोदा गया था. लेकिन जब कब्र को खोदने में परेशानी आई तो फिर दूसरी कब्र जिसमें पटिये लगे थे, उसको पैरों की तरफ से मिट्टी हटाकर खोदा गया. पटिया निकालकर पूरे शव को ही लोग निकालकर ले गए. थाना प्रभारी नलवाय का कहना है कि मैने घटनास्थल के एक किलोमीटर तक मुआयना किया, जिसमें मुझे एक बबूल के नीचे कफन का कपड़ा मिला और थोड़ा आगे एक पैर के की हड्डी मिली है.

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

पुलिस के मुताबिक, पहली नजर में यह मामला तंत्र क्रिया से जुड़ा होना दिखाई दे रहा है. पुलिस इस एंगल पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. समाज के लोगों ने बताया कि हमारे गांव में आज तक कभी ऐसी घटना नहीं घटी है. हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जिसने भी यह घिनौनी हरकत की है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कठोर कार्रवाई की जाए., जिसके चलते आगे कोई ऐसी हरकत न कर सके. पुलिस ने कब्रिस्तान के आसपास के क्षेत्र में लगे कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.