Logo
ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
Header Ad

बजट खीर से नहीं, इकोनॉमिक सर्वे से बनता है… रेखा गुप्ता सरकार पर आतिशी का हमला

28 साल बाद दिल्ली की सत्ता में काबिज हुई बीजेपी सरकार ने अपने बजट को ऐतिहासिक बनाने के लिए नई रवायत शुरू की. केंद्र सरकार के बजट हलवे की तर्ज पर बजट का आगाज खीर से किया गया. दिल्ली विधानसभा के इतिहास में पहली बार बजट से पहले खीर बांटी गई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि खीर की मिठास जैसा होगा दिल्ली का विकास. एक तरफ जहां सत्ता पक्ष इसे ऐतिहासिक बता रहा है तो दूसरी तरफ विपक्ष कह रहा है कि बजट खीर से नहीं इकोनॉमिक सर्वे से बनता है.

इतिहास रचने से गदगद मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा खीर की कटोरी लेकर विधानसभा अध्यक्ष वीजेंद्र गुप्ता के पास पहुंचे और दोनों ने एक-दूसरे को खीर खिलाई. कहा कि इस खीर की तरह बजट भी मीठा ही होगा और लोगों तक उसकी मिठास पहुंचेंगी. सत्ता पक्ष की बजट वाली खीर पर नेता पूर्व सीएम आतिशी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बजट खीर से नहीं इकोनॉमिक सर्वे से बनता है.

इनको सरकार चलानी आती भी है या नहीं?

बीजेपी सरकार पर हमलावर आतिशी ने कहा, बिना इकोनॉमिक सर्वे के ये सरकार बजट कैसे बना सकती है. इनको सरकार चलानी आती भी है या नहीं? नेता विपक्ष आतिशी के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अभी कुछ विभागों का ऑडिट होना बाकी है. ऑडिट होने के बाद ना सिर्फ इकोनॉमिक सर्वे बल्कि श्वेत पत्र भी लाया जाएगा.

वहीं, बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा. विपक्ष ने दो बार सदन से वाकआउट भी किया. मंगलवार को बजट पेश होना है. अब ऐसे में देखना ये होगा कि इस दौरान इन नेताओं की जुबान पर खीर की मिठास रहती है या फिर एक-दूसरे के लिए कड़वे बोल और आरोप-प्रत्यारोप ही देखने को मिलते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.